Bihar Election Rebels Leaders In Congress Are Raising Questions On Their Own Party Strategy – बिहार चुनाव हारने के बाद अपनी ही पार्टी की रणनीति पर सवाल उठा रहे कांग्रेसी नेता, कर रहे हैं यह मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

Updated Thu, 12 Nov 2020 10:14 AM IST

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर

कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!

ख़बर सुनें

बिहार विधानसभा चुनाव महागठबंधन की हार के पीछे कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को मुख्य कारण माना जा रहा है। कांग्रेस ने इस बार 70 सीटों से चुनाव लड़ा था लेकिन 19 सीट ही जीत पाई। ऐसे में महागठबंधन को इस खराब प्रदर्शन का बहुत बुरा खामियाजा भुगतना पड़ा और वो चुनाव हार गए।

तेजस्वी यादव मात्र 0.03 फीसदी के अंतर से ही मुख्यमंत्री नहीं बन पाए। ऐसे में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को लेकर पार्टी के अंदर ही बागी सुर उठने लगे हैं। कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने गुरुवार को ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी के आला अधिकारियों को आत्म मंथन करने की सलाह दी है।

तारिक अनवर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमें सच को स्वीकार करना चाहिए। कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के कारण महागठबंधन की सरकार से बिहार महरूम रह गया। कांग्रेस को इस विषय पर आत्म चिंतन जरूर करना चाहिए कि उस से कहां चूक हुई? MIM की बिहार में इंटरी शुभ संकेत नहीं है।

इधर दरभंगा के जाले विधानसभा से कांग्रेस दावेवार ऋषि मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की वजह से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नहीं बन सके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा खुद मिथिलांचल की राजनीति करते हैं लेकिन वहां की 30 सीटों पर कांग्रेस एक भी चुनाव नहीं जीती है। 

ऐसे में उन्हें मिथिलांचल से हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। बता दें कि कांग्रेस ने जाले सीट से मशकूर अहमद उस्मानी को टिकट दिया था। मशकूर के जिन्ना कनेक्शन के बाद सत्ता पक्ष के नेता लगातार कांग्रेस पर सवाल खड़े कर रहे थे।  

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

The Village Ending: What Happens And How It Differs From Expectation

Thu Nov 12 , 2020
Warning: spoilers for The Village are in play. If you’ve somehow escaped spoilers for this M. Night Shyamalan film, and want to remain that way, don’t follow us into the woods. A little over 16 years ago, M. Night Shyamalan was on a hot streak, as his career had delivered […]

You May Like