न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा (बिहार)
Updated Tue, 28 Jul 2020 09:13 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200
बिहार के शेखपुरा क्षेत्र के एक पार्षद का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें पार्षद केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को एके-47 से जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई गई है और मामले की जांच शुरू हो गई है।
मामला बिहार की शेखपुरा नगर पालिका परिषद का है। यहां के एक पार्षद संजय यादव इस वीडियो में पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। यादव ने पासवान पर गरीबों और जरूरतमंदों को राशन कार्ड न उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है।
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के जिला अध्यक्ष इमाम गजाली ने बुधवार को शेखपुरा एसपी से इसकी शिकायत दर्ज कराई और यादव के खिलाफ जांच की मांग की। गजाली ने कहा कि यादव ने सोमवार रात को सार्वजनिक तौर पर वीडियो में पासवान को एके-47 से गोली मारने की धमकी दी है।
पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने बताया कि यादव तब से ही फरार है जब से यह वीडियो वायरल हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी शिकायत और वीडियो क्लिप मिली है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस वीडियो में, पार्षद ने केंद्रीय मंत्री पासवान पर आरोप लगाया है कि वह गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों को राशन कार्ड प्रदान करने में सक्षम नहीं हैं, जिससे उन्हें कुछ किलोग्राम अनाज मिल सके। पासवान, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री हैं।
बता दें कि शेखपुरा जमुई संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिसका प्रतिनिधित्व पासवान के बेटे और लोजपा प्रमुख चिराग पासवान करते हैं। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और उनके सांसद बेटे चिराग अक्सर इस क्षेत्र का दौरा किया करते हैं।

Source link
Wed Jul 29 , 2020
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, Updated Wed, 29 Jul 2020 12:33 AM IST बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। अभिनेता के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। सुशांत सिंह राजपूत के मरने से पहले […]