वाहन चोरी के मामले में दम्पति को किया गिरफ्तार

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दम्पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित दंपति की निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक बरामद की है। पूछताछ में कई वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूला है। 

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) डॉ. राहुल जैन ने बताया कि वाहन चोरी में आरोपित दीपक शर्मा (22) निवासी थानागाजी अलवर हाल खेजडो का रास्ता कोतवाली व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित महिला को पकड़ा। जिसने पूछताछ में अपने पति के साथ वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस ने वाहन चोरी में आरोपित पति दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की दो अन्य बाइक बरामद की। फिलहाल पूछताछ की जा रही है पूछताछ में अन्य कई वारदाते खुलने की आंशका जताई जा रही है। 

यह खबर भी पढ़े: इस्कॉन की ओर से सात दिवसीय “ग्लोबल कीर्तन कनेक्ट” का आयोजन 17 सितम्बर से



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

US Open 2020 Womens Final News Updates Mother win Grand Slam Victoria Azarenka vs Naomi Osaka Vera Zvonareva Serena Williams | वेरा ज्वोनारेवा ने डबल्स खिताब जीता, अजारेंका आज सिंगल्स में चैम्पियन बनते ही कोई भी ग्रैंड स्लैम जीतने वाली 5वीं मॉम बनेंगी

Sat Sep 12 , 2020
Hindi News Sports US Open 2020 Womens Final News Updates Mother Win Grand Slam Victoria Azarenka Vs Naomi Osaka Vera Zvonareva Serena Williams 14 घंटे पहले कॉपी लिंक विक्टोरिया अजारेंका ने 13 अप्रैल को ईस्टर के दिन अपने बेटे लियो के साथ फोटो (इंसेट में) शेयर की थी। वे 7 […]