America’s doubly active patients growing in India; First 5 lakh active patients were increased in 179 days, now it took only 49 days to become 5 to 10 lakh | अमेरिका से दोगुनी रफ्तार से भारत में बढ़ रहे एक्टिव मरीज; पहले 5 लाख मरीज 179 दिन में बढ़े, इस बार 5 से 10 लाख होने में सिर्फ 51 दिन लगे

  • Hindi News
  • National
  • America’s Doubly Active Patients Growing In India; First 5 Lakh Active Patients Were Increased In 179 Days, Now It Took Only 49 Days To Become 5 To 10 Lakh

नई दिल्ली22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • मई से अब तक 7 दिन ऐसे भी रहे जब संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी
  • देश में हर दिन 12-15 हजार एक्टिव केस बढ़ रहे, दुनिया के 13.68% एक्टिव मरीज भारत में

देश में कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा 10 लाख के पार हो गया है। मतलब अभी 10 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। बाकी 78.08% लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.64% मरीजों की मौत हो चुकी है। दुनिया में सबसे ज्यादा एक्टिव केस अब भारत में ही बढ़ रहे हैं। यहां एक्टिव मरीजों में हर दिन 14 से 15 हजार इजाफा हो रहा है। अमेरिका में इसके आधे यानी 6 से 7 हजार एक्टिव केस हर दिन बढ़ रहे हैं।

आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले एक महीने में 24 लाख 28 हजार 825 लोग संक्रमित बढ़े थे। इस बीच, 20 लाख 78 हजार 443 लोग ठीक हुए, जबकि 32 हजार 7 मरीजों की मौत हुई। इस तरह से इस एक महीने में 3 लाख 22 हजार 42 एक्टिव केस बढ़े।

पहले 5 लाख एक्टिव मरीज 179 दिन में बढ़े
देश में पहले 5 लाख एक्टिव मरीज मिलने में 179 दिन लगे थे। जबकि, यही आंकड़ा 5 से 10 लाख होने में महज 51 दिन लगे। जून में हर दिन 500 से 1000 एक्टिव केस बढ़ रहे थे। जुलाई में ये आंकड़ा 2000 से 3000 हो गया। अगस्त में बढ़कर 7-8 हजार हो गया। अब सितंबर में हर दिन 14-15 हजार एक्टिव केस बढ़ रहे हैं।

7 बार संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी
मई से 14 सितंबर तक 7 दिन ऐसे भी आए जब एक्टिव केस बढ़ने की बजाय घट गए। मतलब इन 7 दिनों में संक्रमितों की संख्या से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी है। ऐसे सबसे ज्यादा 4 मौके अगस्त में आए।

हर 100 मरीजों में 78 लोग ठीक हो रहे

देश में संक्रमण बढ़ने के साथ मरीजों के ठीक होने की दर भी तेजी से बढ़ रही है। रिकवरी रेट अब 78.08% है यानी हर 100 मरीज में 78 लोग ठीक हो रहे हैं। मौत की दर 1.64% है यानी हर 100 मरीजों में 1 मरीज की मौत हो रही है।

10 लाख की आबादी में 3,508 मरीज मिल रहे

देश में करीब 50 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 38 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो अब हर 10 लाख की आबादी में 41 हजार 395 लोगों की जांच हो रही है। इनमें 3,508 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। इतनी ही आबादी में कोरोना से मरने वालों की संख्या 58 है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar murders over drug mafia silence on Sushant death: Bihar BJP, Patna News in Hindi

Wed Sep 16 , 2020
1 of 1 khaskhabar.com : बुधवार, 16 सितम्बर 2020 4:19 PM पटना। अभिनेता और सांसद रविकिशन तथा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन के बीच बॉलीवुड में ड्रग माफिया को लेकर शुरू हुए विवाद में अब बिहार भााजपा भी कूद गई है। बिहार भाजपा ने कहा कि बलीवुड में सक्रिय बाबा-बेबी, […]

You May Like