Government will give Rs. 4 lakh cash to married couples in Japan to control falling birth rate, the scheme will be implemented from April | जापान में युवा शादी से कतरा रहे, इसलिए सरकार नए जोड़ों को सवा चार लाख रुपए देगी, ताकि गिरती जन्म दर काबू हो

  • Hindi News
  • International
  • Government Will Give Rs. 4 Lakh Cash To Married Couples In Japan To Control Falling Birth Rate, The Scheme Will Be Implemented From April

टोक्यो18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • बुजुर्गों के देश जापान में आर्थिक संकट के कारण बड़ी संख्या में युवा शादी करने से कतरा रहे हैं
  • जापान की आबादी करीब 12.68 करोड़, जनसंख्या के हिसाब से यह दुनिया का सबसे बुजुर्ग देश है

जापान में सरकार ने घर बसाने के इच्छुक जोड़ों को छह लाख येन यानी करीब 4.25 लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि लोग शादी कर जल्द बच्चे पैदा करें और देश में तेजी से गिरती जा रही जन्म दर पर काबू पाया जा सके। इसके लिए सरकार अप्रैल से बड़े पैमाने पर इनाम देने का कार्यक्रम शुरू करने जा रही है।

जापान की आबादी करीब 12.68 करोड़ है
पिछले साल जापान में ऐतिहासिक रूप से सबसे कम 8 लाख 65 हजार बच्चों का जन्म हुआ। जन्म की तुलना में मौत का आंकड़ा पांच लाख 12 हजार ज्यादा रहा। यह भी जन्म, मृत्यु में सबसे बड़ा अंतर है। सरकार काे उम्मीद है कि इस साल जन्मदर पिछले साल के 1.42% से कुछ अधिक 1.8% रहेगी। जापान की आबादी करीब 12.68 करोड़ है। जनसंख्या के हिसाब से जापान दुनिया का सबसे बुजुर्ग देश है।

यहां 100 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या भी सबसे ज्यादा है। लैंसेट की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर जन्म दर की स्थिति यही रही तो यहां 2040 तक बुजुर्गों की आबादी 35% से ज्यादा हो जाएगी। इस अंतर को पाटने के लिए सरकार ने बड़े पैमाने पर यह अभियान शुरू किया है।

योजना में शामिल होने के लिए सरकार ने कुछ शर्तें रखी हैं

योजना में शामिल होने के लिए सरकार ने कुछ शर्तें रखी हैं। जैसे जोड़े की उम्र 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए और दोनों की कुल कमाई 38 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसी तरह जिन जोड़ों की उम्र 35 साल से नीचे की होगी, उनकी कुल कमाई 33 लाख रुपए से अधिक न हो। उन्हें 2.11 लाख रुपए की मदद दी जाएगी।

युवा पैसों की कमी की वजह से शादी नहीं कर रहे

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन एंड सोशल सिक्योरिटी रिसर्च ने 2015 में एक सर्वे किया था। इसमें यह यह बात सामने आई कि 25-34 साल के करीब 30% अविवाहित लड़कों और 18% अविवाहित लड़कियों ने शादी न करने के फैसले की वजह धन की कमी को बताया।

और भी देशों में जन्म दर बढ़ाने पर इनाम मिलता है

इटली: यह इटली दूसरा ऐसा देश है, जहां तेजी से जन्म दर गिर रही है। यहां हर जोड़े को एक बच्चा होने पर सरकार की ओर से 70 हजार रुपए दिए जाते हैं।

एस्ताेनिया: यूरोपीय देश एस्ताेनिया में जन्म दर बढ़ाने के लिए नौकरी करने वाले को डेढ़ साल तक पूरे वेतन के साथ छुट्‌टी दी जाती है। साथ ही तीन बच्चे वाले परिवार को हर महीने 300 यूरो यानी करीब 25 हजार रुपए का बोनस मिलता है।

ईरान: यहां पुरुषों की नसबंदी पर पाबंदी है। यहां गर्भनिरोधक दवाएं उन्हीं महिलाओं को दी जाती हैं जिनको स्वास्थ्य कारणों से यह दवा लेना जरूरी होता है। ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले परिवार को अतिरिक्त राशन दिया जाता है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar Election 2020, Oposition Alliance To Soon Announce Tejashwi Yadav As Its Cm Candidate - बिहार चुनाव 2020: महागठबंधन जल्द ही घोषित करेगा तेजस्वी यादव को अपना सीएम उम्मीदवार  

Tue Sep 22 , 2020
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Fri, 18 Sep 2020 05:53 AM IST पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP! ख़बर सुनें ख़बर सुनें बिहार में महागठबंधन जल्द ही तेजस्वी यादव को अपने मुख्यमंत्री पद […]