- Hindi News
- National
- Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today 22 September Mumbai Delhi Coronavirus News
नई दिल्ली5 मिनट पहले

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बुधवार को किसान बिल के खिलाफ प्रदर्शन करने आए किसान मास्क पहने नजर आए। किसानों ने सरकार का विरोध करने के लिए सब्जियों की माला पहन रखी थी।
- देश में अब तक 90 हजार से ज्यादा मौतें, 46 लाख से ज्यादा लोग रिकवर हुए
- महाराष्ट्र में 12 लाख 42 हजार से ज्यादा संक्रमित, जबकि 33,407 की मौत
देश में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 62,951 मरीज मिले और 63,067 लोग रिकवर हुए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 57 लाख 6 हजार 432 हो गई है, जबकि 46 लाख 47 हजार 459 लोग रिकवर हो चुके हैं। उधर, अच्छी खबर यह है कि पिछले छह दिनों से नए मरीज की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ी है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।
बुधवार को 634 लोगों की मौत हो गई। इस तरह मौत का आंकड़ा 90 हजार 684 हो चुकी है। अच्छी खबर यह है कि हमारे देश में आबादी के अनुपात में कम मौतें हो रही हैं। प्रति 10 लाख की आबादी में भारत में 62 मरीज दम तोड़ रहे हैं, जबकि ब्राजील में सबसे ज्यादा 642 और अमेरिका में 615 हैं।
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बुधवार को बुखार और ऑक्सीजन लेवल कम होने की शिकायत के बाद दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 14 सितंबर को वे कोरोना संक्रमित पाए गए थे। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा था- मैं सेल्फ आइसोलेट हो गया हूं। फिलहाल मुझे बुखार या दूसरी कोई समस्या नहीं है। मैं बिल्कुल ठीक हूं।
5 दिनों से नए मरीज की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या ज्यादा
तारीख | नए मरीज | ठीक हुए लोग |
18 सितंबर | 92,969 | 95,512 |
19 सितंबर | 92,574 | 94,384 |
20 सितंबर | 87,392 | 92,926 |
21 सितंबर | 74,493 | 1,02,070 |
22 सितंबर | 80,321 | 87,007 |

भारत में आबादी के अनुपात में मौतें कम


कोरोना अपडेट्स
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह 9 बजे आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, 22 सितंबर को 83 हजार 347 मरीज बढ़े। वहीं, 1085 लोगों ने दम तोड़ दिया। कुल संक्रमितों की संख्या 56 लाख 46 हजार 11 हो गई। वहीं, एक्टिव केस 9 लाख 68 हजार 377 हैं और ठीक हुए मरीजों की संख्या 45 लाख 87 हजार 614 पर पहुंच गई। उधर, अब तक 90 हजार 20 लोगों की जान जा चुकी है।
- इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया कि 22 सितंबर को 9 लाख 53 हजार 683 सैंपल की जांच की गई। इसके साथ देश में अब तक 6 करोड़ 62 लाख 79 हजार 462 कोरोना सैंपल की जांच की जा चुकी है।
पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश
राज्य में मंगलवार को 2544 नए संक्रमित मिले, जबकि 28 मरीजों ने दम तोड़ दिया। नए संक्रमितों में मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया, हरदीप सिंह डंग और भीकनगांव से कांग्रेस विधायक झूमा सोलंकी भी शामिल हैं। इन्हें मिलाकर अब तक सरकार के 13 मंत्री और पक्ष-विपक्ष के 44 विधायक संक्रमित हो चुके हैं।

2. राजस्थान
राज्य में 27 जिले ऐसे हैं, जिनमें एक हजार से ज्यादा रोगी मिल चुके हैं। बाकी छह जिले- हनुमानगढ़ में 693, प्रतापगढ़ में 731, करौली में 777, सवाई माधोपुर में 799 और दौसा में 846 केस हैं। जयपुर में सबसे ज्यादा 18 हजार 242 पॉजिटिव मिल चुके हैं। जोधपुर में 17 हजार 623 हैं। राज्य में 1.18 से ज्यादा केस हैं। अच्छी खबर यह है कि इनमें 98 हजार 812 मरीज ठीक हो चुके हैं।

3. बिहार.
राज्य में 28 सितंबर से 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स शिक्षकों से मार्गदर्शन के लिए स्कूल जा सकेंगे। इसके लिए पैरेंट्स की अनुमति जरूरी है। इस दौरान प्रार्थना सत्र, खेलकूद और अन्य गतिविधि नहीं होगी। स्कूल स्टाफ की संख्या 50% से ज्यादा नहीं होगी। उधर, राज्य में 24 घंटे में 1,609 नए केस बढ़े, जबकि 1,232 लोग ठीक हो गए। 3 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

4. महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को संक्रमितों से ज्यादा लोग ठीक हुए। 24 घंटे में जहां 18 हजार 390 नए मामले सामने आए, वहीं रिकॉर्ड 20 हजार 206 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। राज्य में अब तक 12 लाख 42 हजार 770 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 9 लाख 36 हजार 554 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 लाख 72 हजार 410 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में मंगलवार को 5650 नए केस सामने आए। वहीं, 6589 मरीज रिकवर हुए। प्रदेश में अब तक 3 लाख 64 हजार 543 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 96 हजार 183 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 63 हजार 148 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 5,212 मरीजों की मौत हो चुकी है।
