Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Brazil Iran USA Pakistan Peru Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll | ब्राजील में संक्रमण के मामले 10 लाख के पार, यहां 49 हजार से ज्यादा मौतें हुईं; दुनिया में अब तक 87.67 संक्रमित

  • दुनिया में अब तक 4 लाख 62 हजार 519 लोगों की मौत, जबकि 46.28 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में 22.97 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1 लाख 21 हजार 407 लोगों की मौत हुई

दैनिक भास्कर

Jun 20, 2020, 02:03 PM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 62 हजार 709 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 87 लाख 67 हजार 138 हो गया है। अब तक 46 लाख 28 हजार 625 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। ब्राजील में 24 घंटे में अब तक का सबसे ज्यादा 54 हजार 771 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही देश में मरीजों की संख्या 10 लाख के पार हो गई है। वहीं, यहां मौतों का आंकड़ा 49 हजार 090 हो चुका है। ब्राजील संक्रमण और मौतों के मामले में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 22,97,360 1,21,407 9,56,061
ब्राजील 10,38,568 49,090 5,20,360
रूस  5,69,063 7,841 3,24,406
भारत 3,96,182 12,970 2,14,209   
ब्रिटेन 3,01,815 42,461 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,92,655 27,136 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,47,925 7,660 1,35,520
इटली 2,38,011 34,561   1,81,907
चिली 2,31,393 4,093 1,86,441
ईरान 2,00,262 9,392 1,59,192

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

रूस: 24 घंटे में 7889 मरीज मिले
रूस में 24 घंटे में संक्रमण के 7889 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 5.76 लाख से ज्यादा हो गई है। एक दिन पहले यहां 7972 केस की पुष्टि हुई थी।  वहीं, शनिवार को जो नए केस मिले हैं, उनमें 2579 ऐसे हैं, जिनमें कोरोना के लक्षण सामने नहीं आए। नए मामलों में 1057 मॉस्को में मिले हैं। देश में अब तक 7841 लोगों की मौत हो चुकी है।

सेंट्स पिटसबर्ग में रूस के सैनिक मास्क पहनकर मिलिट्री परेड की रिहर्सल करते हुए।

ऑस्ट्रेलिया: 12 जुलाई तक लॉकडाउन लगा

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में नए मामले सामने आने के बाद 12 जुलाई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। 24 घंटे में 25 संक्रमित मिलने के बाद विक्टोरिया के प्रिमियर डैनियल एंड्र्यूज ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा- हमने हमेशा अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञों को सुना है। अब वे कह रहे हैं कि हम गंभीर स्थिति में पहुंच गए हैं। राज्य में पिछले दो महीने में सबसे ज्यादा मामले आए हैं। रविवार आधी रात से नए नियम लागू हो जाएंगे। इसके मुताबिक, किसी भी घर में 5 से ज्यादा मेहमान नहीं जुट सकेंगे। रेस्टोरेंट और कैफे में 50 के बदले 20 लोग ही जा सकेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर लोगों की स्क्रीनिंग के लिए तैनात स्वास्थ्यकर्मी। यहां विक्टोरिया राज्य में शनिवार को  पिछले दो महीने की तुलना में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले।(फाइल फोटो)

ब्राजील: 24 घंटे में 54 हजार से ज्यादा मामले 

ब्राजील में संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात बताया कि पिछले 24 घंटे में 54 हजार 771 नए मामले सामने आए। यह अब तक दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार से शुक्रवार देर रात 1206 संक्रमितों की मौत हुई। देश में अब तक 48 हजार 954 लोगों की जान गई है। यहां के लोग संक्रमण से निपटने में सरकार की नाकामी से नाराज हैं। देश में कई जगहों पर इसको लेकर प्रदर्शन किए गए।

ब्राजील के साओ पाउलो स्थित कब्रिस्तान में एक कोरोना संक्रमित का शव दफनाते कर्मचारी।

ईरान : मौतों का आंकड़ा बढ़ा
ईरान में संक्रमण और मौतों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां शुक्रवार रात तक मरने वालों का आंकड़ा 9,392 हो गया। यह जानकारी हेल्थ मिनिस्ट्री ने एक बयान जारी कर दी। यहां दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। ईरान सरकार के मुताबिक हालात से निपटने के लिए एक नई टास्क फोर्स बनाई जा रही है। यह टीम खास तौर पर उन क्लस्टर पर नजर रखेगी, जहां मामले तेजी से बढ़े हैं। 

ईरान के कोम स्थित फातेमा मस्जिद को सैनिटाइज करता एक कर्मचारी।

मैक्सिको: मौतों का आंकड़ा 20 हजार के पार

मैक्सिको में मौतों का आंकड़ा 20 हजार के पार हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को 5,030 नए मामले सामने आने की पुष्टि की। यहां 24 घंटे में 647 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही मरने वालों की कुल संख्या 20 हजार 394 हो गई। देश में अब तक 1 लाख 70 हजार 485 संक्रमित मिले हैं।

मैक्सिको सिटी के पास सैन इफ्रेन में कोरोना से जान गंवाने वाले व्यक्ति को दफनाने के लिए कब्र खोदने में जुटे कब्रिस्तान के कर्मचारी।

अमेरिका: कैलिफोर्निया में 4 हजार नए मामले
अमेरिका के कैलिफोर्निया में 24 घंटे में 4 हजार 317 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण फैलने के बाद पहली बार यहां इतने संक्रमित मिले। शुक्रवार को यहां 70 लोगों की मौत भी हुई। वहीं ह्यूस्टन में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। ह्यूस्टन पुलिस चीफ आर्ट ऐसेवेडो ने कहा कि देश में अश्वेतों के समर्थन में हो रहे प्रदर्शनों की वजह से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। 

कैलिफोर्निया के टिंगलवुड  लोगों की वायरस एंटीबॉडी टेस्टिंग के लिए लगाया गया अस्थाई कैंप।

चीन: बीजिंग में फ्लाइट्स कैंसिल की गईं

बीजिंग में शुक्रवार को सैंकड़ों फ्लाइट्स कैंसल कर दी गईं। पिछले 6 दिनों में बीजिंग में 137 मामले सामने आ चुके हैं। यहां दोबारा संक्रमण फैलने का खतरा है। सरकार ने सॉफ्ट लॉकडाउन की घोषणा की है। बीजिंग के 16 में से 9 जिलों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। सरकार ने 27 ऐसे इलाकों की पहचान की है जहां संक्रमण फैलने का डर है। खास तौर पर शिनफैडी फूड मार्केट और इसके आसपास के इलाकों में लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है। 

चीन की राजधानी बीजिंग में टेस्टिंग के लिए बनाए गए कैंप के पास कतार में लगे लोग। पिछले कुछ दिनों से यहां टेस्टिंग बढ़ा दी गई है।

जर्मनी: बर्लिन में 300 घर क्वारैंटाइन
जर्मनी के बर्लिन में 57 नए मामले सामने आने के बाद 300 घर क्वारैंटाइन किए गए हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, रिहायशी इलाके के सात अपार्टमेंट में संक्रमित मिलने के बाद यह फैसला किया गया। संक्रमण रोकने में जर्मनी सरकार की कोशिशों की काफी सराहना की गई है। देश में अब तक 8 हजार 960 संक्रमितों की जान गई हैं और 1 लाख 90 हजार 660 मामले आए हैं। 

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में कोरोना की वजह से नौकरी में कटौती करने के खिलाफ शुक्रवार को एयरपोर्ट कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Nitish Kumar Update | Bihar Chief Minister Nitish Kumar To Narendra Modi Government Over GST and Income Tax Exemption as PM Launch Pradhan Mantri Garib Kalyan Rojgar Abhiyan | जीएसटी और आयकर में छूट पर विचार करे केंद्र, राज्य में उद्योग लगाकर बाहर से आए लोगों को यहीं काम देना चाहती है सरकार

Sat Jun 20 , 2020
राज्य सरकार बाहर से आए लोगों को बिहार में ही काम देना चाहती है गरीब कल्याण रोजगार अभियान लोग को बहुत राहत पहुंचाने वाली योजना है दैनिक भास्कर Jun 20, 2020, 01:15 PM IST पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत की। बिहार के […]

You May Like