Rlsp Hints Exiting Grand Alliance In Bihar Election Saying All Is Not Well – एनडीए में शामिल हो सकती है रालोसपा, कहा- महागठबंधन में सब ठीक नहीं चल रहा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

Updated Wed, 23 Sep 2020 09:54 PM IST

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर

कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!

ख़बर सुनें

बिहार में विपक्षी महागठबंधन का हिस्सा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने बुधवार को कहा कि महागठबंधन में सब ठीक नहीं चल रहा है। इसके साथ ही उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली पार्टी ने इस बात के संकेत भी दिए कि वह विपक्षी गठबंधन से नाता तोड़कर सत्ताधारी एनडीए में शामिल हो सकती है। 

रालोसपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव माधव आनंद ने कहा कि पार्टी सभी संभावनाओं पर विचार करना चाहती है। दरअसल, बिहार में इसी साल अक्तूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों में ही सीट बंटवारे को लेकर मंथन हो रहा है। 

माधव आनंद ने कहा कि हमने कल (गुरुवार को) पार्टी की एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में हमारी राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी के सभी सदस्य भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और हमें कुछ फैसले समय रहते करने होंगे।

रालोसपा नेता ने महागठबंधन में समन्वय की कमी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने हाल ही में जीतनराम मांझी के जाने से भी कोई सबक नहीं लिया है। मांझी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। उन्होंने पिछले महीने विपक्षी गठबंधन से नाता तोड़ा था और एनडीए में शामिल हो गए थे।

आनंद ने कहा, ‘महागठबंधन का नेतृत्व राजद कर रही है और कांग्रेस इसकी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। अभी तक, दोनों ही तेजस्वी यादव के नेतृत्व के मुद्दे पर किसी सहमति पर नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसी स्थितियों में हमारे जैसे छोटे सहयोगी किस भविष्य की कल्पना करें।’

यह पूछे जाने पर कि पिछले साल लोकसभा चुनाव के बाद एनडीए का साथ छोड़ने वाली रालोसपा क्या फिर से भाजपा नीत गठबंधन में वापस लौट सकती है, आनंद ने कहा, ‘राजनीति में सब संभव है।’ सूत्र बताते हैं कि बीते दिनों में रालोसपा, भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच कई बैठकें हो चुकी हैं। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mahesh Manjrekar to direct Salman Khan and Aayush Sharma starrer Guns Of North : Bollywood News

Thu Sep 24 , 2020
Touted to be the biggest action drama in the making, Salman Khan and Aayush Sharma’s Mulshi Pattern Hindi remake titled Guns Of North will see the face-off between gangster and cop. Now, it’s been learned that Mulshi Pattern actor Mahesh Manjrekar will direct the Hindi remake and he has reportedly […]

You May Like