जयपुर। जयपुर में वैदिक कन्या कॉलेज के बाहर लड़की को गोली मरने की खबर सामने आई है। युवती का नाम है गरिमा बताया जा रहा है, जो कि बीएससी फाइनल ईयर के एग्जाम देने पहुंची थी। युवती झुंझुनू की रहने वाली है। बदमाश ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी ने 3 बार फायर किया, एक गोली लड़की की गर्दन पर लगी। जानकारी के अनुसार 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है घटनास्थल से चाकू और बंदूक को बरामद कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बंदूक (कट्टा) को रास्ते में फेक कर भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।
आरोपी को लिया हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी धौलपुर का बताया जा रहा है। आदर्श नगर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गंभीर घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर यही है।
यह खबर भी पढ़े: शोध में खुलासा/ पहले से ज्यादा खतरनाक होता है मरीज पर कोरोना का दूसरा अटैक, जानिए क्या कहता है रिसर्च