Fire spread to 100 forests in 12 states of the US, forcing more than 1 million people to leave home; Fire in Brazil’s Pentanal forests reaches Paraguay | अमेरिका के 12 राज्यों के 100 जंगलों में आग फैली, 10 लाख से ज्यादा लोग घर छोड़ने को मजबूर; ब्राजील के जंगलों में लगी आग पराग्वे तक पहुंची

  • Hindi News
  • International
  • Fire Spread To 100 Forests In 12 States Of The US, Forcing More Than 1 Million People To Leave Home; Fire In Brazil’s Pentanal Forests Reaches Paraguay

वॉशिंगटन2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फोटो अमेरिका के कैलिफोर्निया सेंट हेलेना की है। यहां आग की चपेट में आकर कई घर जल गए।

  • अमेरिका में आग से सबसे प्रभावित कैलिफोर्निया और ओरेगन है, इन दो राज्यों में जंगल की आग 4250 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली
  • ब्राजील में दुनिया का सबसे बड़ा वेटलैंड जंगल है, लेकिन भयावह आग के कारण जमीन की नमी खत्म हो गई है

दुनिया के तीन देश अमेरिका, ब्राजील और पराग्वे वैश्विक महामारी के दौर में वाइल्ड फायर (जंगल की आग) से जूझ रहे हैं। अमेरिका में पिछले एक माह से आग लगी हुई है, जो 12 पश्चिमी राज्यों में 100 से ज्यादा जंगलों में फैल गई है। इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य कैलिफोर्निया और ओरेगन है। इन दो राज्यों में जंगल की आग 4250 वर्ग किमी क्षेत्र में फैल गई है। दोनों राज्यों के करीब 10 लाख लोगों को घर छोड़ना पड़ा है।

मंगलवार रात अमेरिका के उत्तर कैलिफोर्निया की वाइन काउंटी में आग भड़क गई। इसकी चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 70 हजार लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि 15 हजार से ज्यादा दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हैं। हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज की मदद ली जा रही है। समुद्र के किनारे के इलाकों में 70-80 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इससे आग और तेजी से फैल रही है।

ब्राजील: आग में जले सैकड़ों जानवर
ब्राजील के पेंटानल के जंगलों में लगी भीषण आग से सैंकड़ों जानवरों की मौत हो गई है। ब्राजील में दुनिया का सबसे बड़ा वेटलैंड जंगल है। लेकिन इस भयावह आग के कारण जमीन की नमी खत्म हो गई है। ब्राजील में फैली आग पराग्वे तक पहुंच गई है।

ब्राजील के पेंटानल के जंगल में से झुलस कर मरे एक मगरमच्छ के पास खड़े गिद्ध।

ब्राजील के पेंटानल के जंगल में से झुलस कर मरे एक मगरमच्छ के पास खड़े गिद्ध।

पराग्वे: राजधानी के ऊपर छाया धुआं
पराग्वे में आग बुधवार को भड़क गई। इसका धुआं राजधानी असंसियन के ऊपर छा गया। यह आग ब्राजील से होते हुए यहां पहुंची। आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। यदि यह आग समय पर न बुझी तो यह बोलिविया तक पहुंच सकती है।

जंगल में आग लगने के बाद पराग्वे की राजधानी राजधानी असंसियन के ऊपर कुछ इस तरह धुआं फैला नजर आया।

जंगल में आग लगने के बाद पराग्वे की राजधानी राजधानी असंसियन के ऊपर कुछ इस तरह धुआं फैला नजर आया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bjp Fears For Bihar Election, Hathras Daughter Might Be Turned Into Rohit Vemula Case - कहीं वेमुला न बन जाए हाथरस की बेटी, बिहार चुनाव से पहले मामले ने बढ़ाई भाजपा की बेचैनी

Thu Oct 1 , 2020
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Oct 2020 04:52 AM IST पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP! ख़बर सुनें ख़बर सुनें बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले ने […]

You May Like