Coronavirus Novel Corona Covid 19 4 oct | Coronavirus Novel Corona Covid 19 News World Cases Novel Corona Covid 19 | ब्रिटेन में एक यूनिवर्सिटी के 700 से ज्यादा बच्चे संक्रमित, स्पेन की राजधानी मैड्रिड में एक साथ 6 लोगों के जुटने पर रोक; दुनिया में अब तक 3.51 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus Novel Corona Covid 19 4 Oct | Coronavirus Novel Corona Covid 19 News World Cases Novel Corona Covid 19

लंदन/ वॉशिंगटन7 मिनट पहले

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक अस्पताल के बाहर कोरोना संक्रमित मरीज को एंबुलेंस से बाहर उतारने में जुटे हेल्थ वर्कर्स। देश में अब तक 4 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। -फाइल फोटो

  • दुनिया में 10.37 लाख से ज्यादा लोगों की मौत, 2.59 करोड़ से ज्यादा लोग अब स्वस्थ
  • अमेरिका में 76 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित, 2.14 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3 करोड़ 49 लाख 8 हजार 687 हो गया है। राहत की बात है कि इनमें 2 करोड़ 59 लाख 89 हजार 759 लोग ठीक भी हो चुके हैं। अभी 79 लाख 36 हजार 938 मरीजों का इलाज चल रहा है। मरने वालों का आंकड़ा 10.33 लाख के पार हो चुका है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

ब्रिटेन के नार्थम्बुरिया यूनिवर्सिटी के 700 से ज्यादा स्टूडेंट्स संक्रमित मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी स्टूडेंट्स को सेल्फ आइसोलेशन में जाने के लिए कहा गया है। ऐसा नही करने पर उन्हें बाहर किया जा सकता है। स्टूडेंट्स के साथ ही उनके फ्लैट में रहने वालों और उनके संपर्क में आए लोगों को सभी सेल्फ आइसोलेट होने के लिए कहा गया है। ब्रिटेन में अब तक 4 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित मिले हैं और 42 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

स्पेन की राजधानी मैड्रिड में पाबंदियां सख्त कर दी गई हैं। यहां पर रविवार रात 10 बजे के बाद जरूरी कामों को छोड़कर घर से बाहर निकलने पर रोक है। नए नियमों के मुताबिक, बार और रेस्टोरेंट में पहले के मुकाबले अब 50% कम लोगों को ही सेवाएं दी जा सकेंगी। सभी दुकानें रात 10 बजे तक बंद करनी होंगीं। निजी और सार्वजनिक स्थानों पर 6 से ज्यादा लोग नहीं जुट सकेंगे। देश में अब तक 8 लाख 10 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित मिले हैं और 32 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 76,00,846 2,14,277 48,18,509
भारत 65,47,413 1,01,812 55,06,732
ब्राजील 49,06,833 1,46,011 42,48,574
रूस 12,04,502 21,251 9,75,859
कोलंबिया 8,48,147 26,556 7,57,801
पेरू 8,24,985 32,665 7,00,868
स्पेन 8,10,807 32,086 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 7,90,818 20,795 6,26,114
मैक्सिको 7,57,953 78,880 5,45,530
साउथ अफ्रीका 6,79,716 16,938 6,12,763

कोलंबिया : स्लम एरिया में खतरा
कोलंबिया में पांच महीने से लॉकडाउन है। हालांकि, प्रतिबंधों में काफी हद तक ढील दी जा चुकी है। सितंबर से कुछ रेस्टोरेंट्स भी खोले गए हैं। सरकार का कहना है कि छोटे शहरों और स्लम एरिया में संक्रमण का खतरा टला नहीं है। कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में संक्रमण की दूसरी लहर का खतरा बाकी शहरों के मुकाबले ज्यादा घातक साबित हो सकता है। हालांकि, राजधानी की मेयर क्लाउडिया ने शनिवार को कहा- महामारी की दूसरी लहर नवंबर या दिसंबर या इसके पहले भी राजधानी को गिरफ्त में ले सकती है, लेकिन हमने तैयारियां की हैं। उम्मीद है कि यह पहली लहर की तरह खतरनाक साबित नहीं होगी।

कोलंबिया की राजधानी बोगोटा की एक पार्किंग लॉट में सैनिटाइजेशन के काम में जुटा एक वर्कर।

कोलंबिया की राजधानी बोगोटा की एक पार्किंग लॉट में सैनिटाइजेशन के काम में जुटा एक वर्कर।

रूस: 24 घंटे में 9 हजार मामले
रूस में बीते 24 घंटे में 9 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए हैं। यह देश में 1 जून के बाद सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। यहां पर राजधानी मॉस्को सबसे ज्यादा प्रभावित है। बीते 24 घंटे में सिर्फ मॉस्को में ही 2704 संक्रमित मिले हैं। देश में 5 अक्टूबर से सभी निजी कंपनियों को अपने 30% कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत देने के लिए कहा गया है। देश में अब तक संक्रमण के 12 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 21 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

रूस की राजधानी मॉस्को के अस्पताल में वॉलेंटियर को कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक वी का टीका लगाती एक डॉक्टर।

रूस की राजधानी मॉस्को के अस्पताल में वॉलेंटियर को कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक वी का टीका लगाती एक डॉक्टर।

फ्रांस: एक दिन में रिकार्ड 16 हजार से ज्यादा मामले
फ्रांस में बीते 24 दिन में 16 हजार 972 मामले सामने आए हैं। यह देश में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। इससे पहले शुक्रवार को देश में 12 हजार 148 मामले सामने आए थे। देश में संक्रमण की दूसरी लहर शुरू होने के साथ ही राजधानी पेरिस समेत कई शहरों में सख्त पाबंदियां लागू की गई हैं। अब तक फ्रांस में 6 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित मिले हैं और 32 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्री ओलिवर वेरेन ने कहा है कि मामले और बढ़ने पर पेरिस समेत दूसरे शहरों में पाबंदियां और सख्त की जा सकती हैं।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टावर के पास मास्क लगाकर घूमते स्थानीय लोग।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टावर के पास मास्क लगाकर घूमते स्थानीय लोग।

सऊदी अरब: सात महीने बाद मक्का खोला जाएगा
सऊदी अरब में सात महीने बाद रविवार से मुस्लिमों का धार्मिक स्थान मक्का उमरा के लिए खोला जाएगा। हालांकि, इसके लिए जरूरी सावधानियों का ध्यान रखा जाएगा। उमरा में हर साल पूरी दुनिया से लाखों मुसलमान पहुंचते हैं। इसे तीन चरणों में खोला जाएगा। पहले चरण में सऊदी के 6 हजार लोगों को जाने की इजाजत होगी। लोगों को छोटे छोटे ग्रुप में मक्का तक जाने दिया जाएगा। दूसरे स्टेज में 18 अक्टूबर के बाद 18 हजार लोग जा सकेंगे। 1 नवम्बर से दूसरे देशों के लोग भी यहां आ सकेंगे। हज मंत्री मोहम्मद बेनतेन ने इसकी जानकारी दी। सऊदी अरब में अब तक 3 लाख 35 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 4850 मौतें हुई हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar Former State Secretary Shakti Malik Of Rashtriya Janata Dal Rjd Was Shot Dead In Purnia District - बिहार: आरजेडी के पूर्व राज्य सचिव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की, मामला दर्ज

Sun Oct 4 , 2020
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Updated Sun, 04 Oct 2020 12:55 PM IST प्रतीकात्मक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP! ख़बर सुनें ख़बर सुनें बिहार के पूर्णिया जिले […]

You May Like