- Hindi News
- National
- Indian Army JCO Martyred In Ceasefire Violation By Pakistan In Jammu And Kashmir’s Nowshera Sector
श्रीनगर43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इस साल पाकिस्तान की ओर से किए गए सीजफायर वॉयलेशन में करीब 24 भारतीय नागरिक मारे गए हैं और 100 घायल हुए हैं। -फाइल फोटो
- पाकिस्तानी सेना ने शाम करीब 6.30 बजे नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे
- पाकिस्तानी सेना ने 8.30 बजे के आसपास पुंछ सेक्टर में भी गोलीबारी की, दोनों जगहों पर भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया
पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के नौसेरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसमें इंडियन आर्मी के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर शहीद हो गए। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। यह जानकारी इंडियन आर्मी ने दी।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि शाम करीब 6.30 बजे, पाकिस्तान की सेना ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। सीजफायर वॉयलेशन के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में भी नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी की।
सीजफायर वॉयलेशन में इस साल 24 नागरिकों की मौत
साल की शुरुआत से ही पाकिस्तान ने 1999 में दोनों देशों के बीच हुए युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है। जनवरी के बाद से अब तक पाकिस्तान ने 3,190 से ज्यादा संघर्ष विराम उल्लंघन किया है। इसमें करीब 24 नागरिक मारे गए हैं जबकि 100 घायल हुए हैं।