MI vs RR IPL Live Score Today Match | Mumbai Indians vs Rajasthan Royals IPL 2020 Match 20th Live Cricket Score And Latest Updates | मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला; रॉयल्स टीम में 3 बदलाव, कार्तिक त्यागी को डेब्यू का मौका

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Ipl 2020
  • MI Vs RR IPL Live Score Today Match | Mumbai Indians Vs Rajasthan Royals IPL 2020 Match 20th Live Cricket Score And Latest Updates

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई इंडियंस के ओपनर रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक।

आईपीएल के 13वें सीजन का 20वां मैच मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच अबु धाबी में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम के ओपनर रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर हैं। मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…

कार्तिक त्यागी का डेब्यू
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने तीन बदलाव किए हैं। कार्तिक त्यागी, यशस्वी जायसवाल और अंकित राजपूत को मौका मिला है। रॉबिन उथप्पा, रियान पराग, जयदेव उनादकट टीम से बाहर हुए हैं। कार्तिक का यह डेब्यू मैच है। वहीं, मुबंई के कप्तान रोहित ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

रोहित के पास मुंबई के लिए 4 हजार रन बनाने का मौका
कप्तान रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा 4 हजार रन के लिए सिर्फ 86 रन दूर हैं। रोहित हाल ही में आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे तीसरे खिलाड़ी बने हैं। उनके नाम एक शतक और 38 अर्धशतक दर्ज हैं। लीग में सबसे ज्यादा रन के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली (5545) टॉप पर और चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना (5368) दूसरे नंबर पर हैं।

दोनों टीम में विदेशी खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस में क्विंटन डिकॉक, कीरोन पोलार्ड, जेम्स पैटिंसन और ट्रेंट बोल्ट विदेशी खिलाड़ी हैं। वहीं, राजस्थान की प्लेइंग इलेवन में कप्तान स्टीव स्मिथ समेत जोस बटलर, टॉम करन और जोफ्रा आर्चर हैं।

दोनों टीमें:
मुंबई: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
राजस्थान: जोस बटलर (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), महिपाल लोमरोर, टॉम करन, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत और कार्तिक त्यागी।

मुंबई ने अब तक 3 और राजस्थान ने 2 जीते
दोनों टीमों के बीच पिछले 2 सीजन में 4 मैच खेले गए, जिसमें हर बार राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया। इस सीजन में राजस्थान ने अब तक 4 में से 2 मैच जीते और 2 हारे हैं। मुंबई ने 5 में से 3 मैच जीते और 2 में शिकस्त झेली है।

दोनों टीम के महंगे खिलाड़ी
राजस्थान में कप्तान स्मिथ 12.50 करोड़ और संजू सैमसन 8 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। वहीं, मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें सीजन के 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।

मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता
आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया था। मुंबई ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है। वहीं, राजस्थान ने आईपीएल का पहला सीजन अपने नाम किया था।

मुंबई का सक्सेस रेट राजस्थान से ज्यादा
लीग में मुंबई का सक्सेस रेट पंजाब से ज्यादा है। मुंबई ने आईपीएल में 192 मैच खेले हैं। इसमें उसने 112 मैच जीते और 80 हारे हैं, यानि लीग में उसका सक्सेस रेट 58.07% है। वहीं, लीग में राजस्थान का सक्सेस रेट 51.34% है। राजस्थान ने अब तक कुल 151 मैच खेले हैं। इनमें से उसने 77 जीते और 72 हारे हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

JEE Advance 2020 Result Analysis: General category cutoff fell by 7.5%, 4,499 more candidates qualified than last year | जनरल कैटेगरी के कटऑफ में 7.5% की गिरावट, पिछले साल की तुलना में 4,499 ज्यादा कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए

Tue Oct 6 , 2020
Hindi News Career JEE Advance 2020 Result Analysis: General Category Cutoff Fell By 7.5%, 4,499 More Candidates Qualified Than Last Year एक घंटा पहले कॉपी लिंक सोमवार को IIT दिल्ली ने JEE एडवांस 2020 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। कोरोना महामारी के बीच परीक्षा आयोजित होने के बावजूद […]

You May Like