गोंडा में पुजारी को मारी गई आधी रात में गोली, इस मामले को लेकर किया हमला

गोंडा। भारत के राज्य राजस्थान के करौली तथा यूपी में बागपात के बाद गोंडा शहर में एक पुजारी पर हमला हुआ है। गोंडा में राम जानकी मंदिर के पंडित सम्राट दास को बीते  शनिवार रात में गोली मारी गई। डॉक्टरों ने जख्मी हालत में उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है। यह हादसा इटियाथोक थाना अंतर्गत तिर्रे मनोरमा का है। 

वही  कहा जा रहा है कि अपराधियों ने मंदिर परिसर में घुसकर पंडित को गोली मारी है। महंत सम्राट दास पर जमीन विवाद के चलते यह हमला हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि उन पर जमीन विवाद को लेकर पहले भी हमले हो चुके हैं। 

सूचना के मुताबिक, रामविलास वेदांती मठ के संरक्षक हैं। अपराधियों ने मंदिर परिसर में घुसकर पुजारी को गोली मारी है। सिक्योरिटी के नाम पर होमेगार्डों की तैनाती की गई थी।

वही गोली लगने से महंत की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि मंदिर की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर थी। प्रधान अमर सिंह समेत उनके आदमियों पर महंत ने हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस के आलाधिकारी केस की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी हुई है।

यह खबर भी पढ़े: दिशा सालियान मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट में पेश नहीं हुए याचिकाकर्ता के वकील



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Rafael Nadal shares 'Nice' photo after winning French Open | 13 बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन नडाल ने ऐफिल टावर और ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर की; फेडरर-जोकोविच ने भी की उनकी तारीफ

Tue Oct 13 , 2020
पेरिसएक घंटा पहले कॉपी लिंक नडाल ने अब तक 13 फ्रेंच ओपन, 4 यूएस ओपन, 1 ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2 विंबलडन खिताब जीते हैं। वर्ल्ड नंबर-2 राफेल नडाल ने 13वां फ्रेंच ओपन खिताब जीतकर फेडरर के सबसे ज्यादा 20 ग्रैंड स्लैम जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। खिताब जीतने […]