नहीं थम रहा अपराधों का दौर, 5वीं कक्षा की बच्ची से 5 लड़कों ने रातभर किया बलात्कार

 

रांची। झारखंड के गुमला जिले में 5वीं कक्षा की छात्रा से 5 लड़कों ने रातभर गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी छात्रा को घर से अपहरण करके ले गए थे। यह मामला बीते शनिवार देर रात का है। रविवार को मामले को दबाने की कोशिश की गई। ऐसा कहा जा रहा है कि घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब पीड़िता के मां-बाप ने दो आरोपियों पर जानलेवा हमला कर दिया।

पीड़िता के मां-बाप ने दोनों आरोपियों के हाथ और पैर काटने का प्रयास किया। दोनों जख्मी आरोपी जब अस्पताल में भर्ती हुए, तब घटना का खुलासा हुआ। अभी, पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

गांव के लोगों की माने तो, घटना को लेकर गांव में एक पंचायत बुलाई गई, जिसमें आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर केस दर्ज नहीं कराने का दबाव बनाया। लड़की को मौत के घाट उतारने एवं उसके घर को आग लगाने की धमकी भी दी गई। घटना के बारे में चैनपुर के SDPO कुलदीप कुमार आज दोपहर में प्रेस वार्ता करेंगे।

पीड़ित तथा आरोपी दोनों भिन्न-भिन्न समुदाय के बताए जा रहे हैं। वारदात का खुलासा होने के पश्चात दोनों समुदायों के बीच तनाव का माहौल है। वहीं, मामले की गंभीरता के मददेनज़र पीड़ित के गांव में पुलिस लगातार कैंप कर रही है। पुलिस के मुताबिक, स्थिति पूरी तरह से काबू में है। 

परिजन बताते है कि, वारदात की सूचना पीड़ित के माता-पिता को मिली तो उन्होंने दो आरोपियों को पकड़ लिया तथा ऊपर धावा कर दिया। धारदार हथियार से दोनों आरोपियों के हाथ-पैर पर हमला किया, जिससे दोनों जख्मी हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

यह खबर भी पढ़े: WHO ने आरोग्य सेतु App की सराहना, कहा – भारत के स्वास्थ्य विभाग की अहम मदद, 1 करोड़ पचास लाख लोग…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

IPL 2020 CSK vs SRH Photo Gallery Mahendra singh dhoni sam curren sandip sharma ravindra jadeja IPL UAE Pictures | धोनी ने नेट में तो बॉलिंग की प्रैक्टिस की, पर मैच में जड़ा सीजन का चौथा सबसे लंबा छक्का, बॉल 102 मीटर दूर गिरी

Wed Oct 14 , 2020
दुबई3 घंटे पहले कॉपी लिंक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले नेट में बॉलिंग की प्रैक्टिस की। आईपीएल सीजन-13 के लीग स्टेज के 56 में से आधे मुकाबले खत्म हो चुके हैं। दूसरे हाफ का पहला यानि 29वां […]