MI vs KKR IPL Live Score | Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders 2020 Match 32nd Live Cricket Score And Latest Updates | कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला विकेट गिरा, राहुल त्रिपाठी 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे; ट्रेंट बोल्ट के IPL में 50 विकेट पूरे

अबु धाबी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता नाइट राइडर्स के राहुल त्रिपाठी 7 रन बनाकर आउट हुए।

आईपीएल के 13वें सीजन का 32वां मैच मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच अबु धाबी में खेला जा रहा है। कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। केकेआर के शुभमन गिल और नीतीश राणा क्रीज पर हैं। राहुल त्रिपाठी 7 रन ही बना सके। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया। सूर्यकुमार यादव ने उनका शानदार कैच पकड़ा। इसी के साथ बोल्ट ने आईपीएल में अपने 50 विकेट भी पूरे किए। मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…

कार्तिक ने बीच सीजन में ही छोड़ी कप्तानी
मैच से पहले आज दोपहर में ही दिनेश कार्तिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी इयोन मोर्गन को सौंप दी थी। कार्तिक ने कहा था कि अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए उन्होंने यह फैसला किया है। कार्तिक को 2018 में केकेआर का कप्तान बनाया गया था। उनकी कप्तानी में केकेआर ने 37 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 19 जीते और 17 हारे हैं। एक मैच टाई रहा। केकेआर 2018 में तीसरे, 2019 में 5वें स्थान पर रही थी।

आईपीएल में इयोन मॉर्गन दूसरे इंग्लिश कप्तान
इयोन मॉर्गन आईपीएल में कप्तानी करने वाले दूसरे इंग्लिश प्लेयर हैं। इससे पहले केविन पीटरसन ने लीग के 17 मैचों में कप्तानी संभाली थी। जिसमें उन्होंने सिर्फ 3 मैच ही जीते और 14 मैच हारे थे। पीटरसन ने 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 6 मैच में और 2014 में दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) के लिए 11 मैच में कप्तानी की थी।

कोलकाता में 2 और मुंबई में एक बदलाव
केकेआर में 2 बदलाव किए गए हैं। कमलेश नागरकोटी की जगह शिवम मावी और टॉम बेंटन की जगह क्रिस ग्रीन को टीम में शामिल किया गया। वहीं, मुंबई इंडियंस में जेम्स पैटिंसन की जगह नाथन कुल्टर-नाइल को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई।

दोनों टीमें
कोलकाता :
राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नीतीश राणा, इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, क्रिस ग्रीन, पैट कमिंस, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, और प्रसिद्ध कृष्णा।
मुंबई : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, नाथन कुल्टर-नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

मुंबई पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर
रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। उसने अब तक सीजन में 7 मैच खेले हैं, 5 जीते और 2 हारे हैं। उसके कुल 10 पॉइंट हैं। वहीं, केकेआर ने सीजन में 7 में से 4 जीते हैं और उसके 8 पॉइंट हैं। पॉइंट्स टेबल में केकेआर चौथे स्थान पर है।

सूर्यकुमार यादव मुंबई के टॉप स्कोरर
मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने सीजन में अब तक 233 रन बनाए हैं। पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ उन्होंने शानदार फिफ्टी लगाई थी। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा का नंबर आता है। उन्होंने सीजन में अब तक 216 रन बनाए हैं।

दोनों टीमों के सबसे महंगे प्लेयर
मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें सीजन के 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस हैं। उन्हें सीजन के 15.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके बाद आंद्रे रसेल का नंबर आता है, जिन्हें सीजन के 8.50 करोड़ रुपए मिलेंगे।

मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीते
आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया था। मुंबई ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है। वहीं, कोलकाता ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैम्पियन रही है।

आईपीएल में मुंबई का सक्सेस रेट कोलकाता से ज्यादा
आईपीएल में मुंबई का सक्सेस रेट 58.50% है। उसने अब तक कुल 194 मैच खेले हैं, जिसमें 114 जीते हैं और 80 हारे हैं। वहीं, कोलकाता का सक्सेस रेट 52.70% है। उसने लीग में 185 मैच खेले हैं, जिसमें 96 जीते और 89 हारे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bennett University is ranked second for B.Tech and third for BBA this year in Top Emerging Institute survey, know five big reasons to get admission in Bennett university | टॉप इमर्जिंग इंस्टिट्यूट सर्वे में बीटेक के लिए दूसरा और बीबीए के लिए तीसरा स्थान किया हासिल, जानें यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के पांच बड़े कारण

Fri Oct 16 , 2020
Hindi News Career Bennett University Is Ranked Second For B.Tech And Third For BBA This Year In Top Emerging Institute Survey, Know Five Big Reasons To Get Admission In Bennett University एक घंटा पहले कॉपी लिंक उत्तर भारत की सबसे लोकप्रिय बेनेट यूनिवर्सिटी विश्वस्तरीय शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है। 2016 […]

You May Like