Eknath Khadse News Update | Maharashtra BJP Leader Eknath Khads Likely To Join Sharad Pawar (NCP) Nationalist Congress Party | उपेक्षा से नाराज एकनाथ खडसे का इस्तीफा, NCP में शामिल होंगे; मंत्री बनाए जाने की भी चर्चा

  • Hindi News
  • Local
  • Maharashtra
  • Eknath Khadse News Update | Maharashtra BJP Leader Eknath Khads Likely To Join Sharad Pawar (NCP) Nationalist Congress Party

मुंबई19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एकनाथ खडसे फडणवीस सरकार में राजस्व मंत्री थे। 2016 में भ्रष्टाचार के आरोप के बाद उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। – फाइल फोटो

  • खडसे विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने और अपनी उपेक्षा से पार्टी से नाराज चल रहे थे
  • बताया जा रहा है कि खडसे को NCP के कोटे से उद्धव सरकार में कृषि मंत्री बनाया जा सकता है

महाराष्ट्र में भाजपा के बड़े नेता एकनाथ खडसे ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने इसे मंजूर कर लिया है। खडसे शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ज्वाइन करेंगे। उनके साथ बेटी रक्षा और कुछ समर्थक भी NCP ज्वाइन कर सकते हैं। चर्चा ये भी है कि खडसे को उद्धव सरकार में NCP कोटे से कृषि मंत्री बनाया जा सकता है।

खडसे पर लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप, उसके बाद मंत्री पद छोड़ना पड़ा

खडसे फडणवीस सरकार में राजस्व मंत्री थे। साल 2016 में उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इसके बाद उनसे इस्तीफा देने को कहा गया था। खडसे को मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। मंत्री पद जाने और विधानसभा चुनाव में टिकट ना दिए जाने से भी खडसे नाराज थे।

खडसे के पिछले कई दिनों से भाजपा छोड़ने की चर्चा चल रही थी। फडणवीस से जब इस पर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि इस तरह के मुहूर्त के बारे में हर रोज ही बात होती है।

शरद पवार ने किया था खडसे का समर्थन

NCP चीफ शरद पवार ने सोमवार को एकनाथ खडसे की तारीफ की थी। पवार ने कहा था- खडसे हाल ही में नेता प्रतिपक्ष रहे हैं और उन्होंने राज्य में भाजपा को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है। अगर किसी के योगदान और कड़ी मेहनत पर ध्यान नहीं दिया जाएगा, तो वह परेशान होगा ही। खडसे को ऐसी पार्टी में शामिल होने के बारे सोचना चाहिए, जो उनके काम की सराहना करती है।​​​​​​

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar Assembly Elections 2020 Massive Crowd In Tejashwi Yadav Rallies Vs Nitish Kumar Nda Sabha - ग्राउंड रिपोर्ट: तेजस्वी की सभा में भीड़ बिहार चुनाव में बढ़ा सकती है एनडीए की चिंता

Wed Oct 21 , 2020
अगियांव विधानसभा में महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा करते तेजस्वी यादव – फोटो : AMAR UJALA पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP! ख़बर सुनें ख़बर सुनें बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार एनडीए […]

You May Like