BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: October 22 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates | सेंसेक्स 148 और निफ्टी 41 अंक नीचे बंद, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में भी रही बिकवाली, हीरो मोटॉकॉर्प का शेयर 3% फिसला

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: October 22 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का शेयर 160 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है
  • निफ्टी-50 इंडेक्स में शामिल 22 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 28 के शेयरों में गिरावट रही

कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। आज बीएसई 148.82 अंक नीचे 40,558.49 पर और निफ्टी 41.20 अंक नीचे 11,896.45 पर बंद हुआ। बाजार में ऑटो, आईटी और बैंकिंग शेयरों में गिरावट रही। जबकि मेटल शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिली।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में हीरो मोटोकॉर्प और इंडसइंड बैंक के शेयर 3-3 फीसदी नीचे बंद हुए हैं। बंधन बैंक के शेयर में भी 1% से ज्यादा की गिरावट रही। इसके अलावा इंफोसिस के शेयर में 1 फीसदी से ज्यादा की देखने को मिली। जबकि एनटीपीसी का शेयर 4% ऊपर बंद हुआ है। टाटा मोटर्स का शेयर भी 3% ऊपर बंद हुआ है। निफ्टी मेटल इंडेक्स में वेलस्पन कॉर्प का शेयर भी 5% ऊपर बंद हुआ। सुबह बीएसई 176 अंक नीचे 40,531.31 पर और निफ्टी 47.65 अंक नीचे 11,890.00 स्तर पर खुला था।

निफ्टी-50 इंडेक्स में आज के टॉप गेनर स्टॉक्स

कंपनी बंद भाव बढ़त (%)
एनटीपीसी 85.70 4.13
टाटा मोटर्स 134.25 3.07
भारती एयरटेल 431.00 2.86
आईओसी 78.05 2.70
बजाज फाइनेंस 3,307.00 2.29

निफ्टी-50 इंडेक्स में आज के टॉप लूजर स्टॉक्स

कंपनी बंद भाव गिरावट (%)
हीरो मोटोकॉर्प 3,082.00 3.03
इंडसइंड बैंक 609.30 2.99
आईसीआईसीआई बैंक 413.50 1.62
टाइटन 1,226.85 1.43
हिंडाल्को 183.70 1.21

बीएसई पर करीब 50% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 160.10 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,793 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,424 कंपनियों के शेयरों बढ़त और 1,203 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
  • 107 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 50 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 260 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 205 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
बुधवार को ग्लोबल मार्केट में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.35% की गिरावट के साथ 97.97 अंक नीचे 28,210.80 पर बंद हुआ था। नैस्डैक भी 12.47 अंकों की गिरावट के साथ 11,665.40 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स भी 0.22% की फिसलकर 3,435.56 के स्तर पर बंद हुआ था।

यूरोपियन शेयर मार्केट में भी बुधवार को बिकवाली देखने को मिली। कल ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 1.91% नीचे बंद हुआ था। इसके अलावा फ्रांस का CAC इंडेक्स और जर्मनी का DAX इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। एशियाई बाजारों में भी आज जापान का निक्केई इंडेक्स 165 अंक नीचे बंद हुआ है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 12.52 अंक नीचे बंद हुआ है।

क्लोजिंग बेल: बीएसई 148.82 अंक नीचे 40,558.49 पर और निफ्टी 41.20 अंक नीचे 11,896.45 पर बंद हुआ।

03:00 PM निफ्टी आईटी इंडेक्स में 193 अंकों की बढ़त है। इंडेक्स में माइंडट्री का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है।

02:58 PM निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 1.42% की गिरावट है। इसमें औरोबिन्दो फार्मा का शेयर 3% बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

02:01 PM बीएसई 119.62 अंक नीचे 40,587.69 पर और निफ्टी 33.05 अंक नीचे 11,904.60 स्तर पर कारोबार कर रहा है।

12:35 PM बीएसई 212.76 अंक नीचे 40,494.55 पर और निफ्टी 61.90 अंक नीचे 11,875.75 स्तर पर कारोबार कर रहा है।

12:33 PM बीएसई ऑटो इंडेक्स में शामिल 15 में से 8 ऑटो कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। जबकि 7 के शेयरों में बढ़त है। अशोक लेलैंड का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है।

12:30 PM निफ्टी मेटल इंडेक्स में हल्की बढ़त है। वेलस्पन कॉर्प और एमओआईएल के शेयरों में 2-2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। इसके अलावा टाटा स्टील और हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में 1-1 फीसदी की तेजी है।

11:06 AM बीएसई 69.96 अंक नीचे 40,637.35 पर और निफ्टी 25.25 अंक नीचे 11,912.40 स्तर पर कारोबार कर रहा है।

09:39 AM बीएसई मेटल इंडेक्स में शामिल 10 में से 6 मेटल कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। जबकि 4 के शेयरों में बढ़त है। इंडेक्स में वेदांता का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है।

09:36 AM निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप लूजर स्टॉक्स; आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 2% से ज्यादा नीचे कारोबार रहा है। डॉ. रेड्डीज और आरआईएल के शेयरों में 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

सोर्स - एनएसई

सोर्स – एनएसई

09:34 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 22 कंपनियों के शेयर में गिरावट है। जबकि 8 के शेयरों में तेजी है। इंडेक्स में बजाज फाइनेंस का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है।

सोर्स - बीएसई

सोर्स – बीएसई

09:15 AM बीएसई 176 अंक नीचे 40,531.31 पर और निफ्टी 47.65 अंक नीचे 11,890.00 स्तर पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Narendra Modi Addressing Durga Puja Live Update | PM Modi To Address West Bengal On Durga Puja Via Video Conferencing | मोदी ने दुर्गा पूजा में कहा- बंगाल ने देश को हमेशा रास्ता दिखाया, महापुरुषों ने शस्त्र-शास्त्र से सेवा की

Thu Oct 22 , 2020
Hindi News National Narendra Modi Addressing Durga Puja Live Update | PM Modi To Address West Bengal On Durga Puja Via Video Conferencing कोलकाता36 मिनट पहले मोदी का संबोधन दिखाने के लिए भाजपा ने बंगाल के सभी 294 विधानसभा इलाकों के बूथों पर इंतजाम किए थे। बंगाल में अगले साल […]