BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: July 24 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates | बीएसई 190 अंक और निफ्टी 65 पॉइंट नीचे खुला, अमेजन की रिलायंस में 9.9% हिस्सेदारी खरीदने की खबर से RIL के शेयर 2106 के उच्चतम स्तर पर पहुंचे

  • Hindi News
  • Business
  • Market
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: July 24 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार को चीन का शंघाई कंपोजिट 1.25 फीसदी गिरावट के साथ 41.68 अंक नीचे 3,283.43पर बंद हुआ था

  • कल बीएसई 268 अंक ऊपर 38,140 पर और निफ्टी 82 पॉइंट ऊपर 11,215 पर बंद हुआ था
  • कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 2.29 फीसदी गिरावट के साथ 244 अंक नीचे 10,461 पर बंद हुआ था

शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 190.88 अंक नीचे और निफ्टी 65.5 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर अपने रिकॉर्ड 2106 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 56.6 अंक नीचे और निफ्टी 2.4 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। हालांकि, ट्रेडिंग के पहले ही मिनट में शेयर बाजार में बढ़त आ गई और बीएसई 353.51 अंक तक ऊपर चला गया। कारोबार के अंत में बीएसई 268.95 अंक ऊपर 38,140.47 पर और निफ्टी 82.85 पॉइंट ऊपर 11,215.45 पर बंद हुआ था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर का नया रिकॉर्ड

आज पहले घंटे की ट्रेडिंग के दौरान रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। कंपनी के शेयर 2106.85 के साथ अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप 13.30 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 2060 पर खुले। इससे पहले गुरुवार, 23 जुलाई की कंपनी के शेयर ने 2060.65 के स्तर पर पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाया था।

दरअसल, अमेजन डॉट कॉम मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल में 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद सकती है। एक अंग्रेजी चैनल ने यह जानकारी दी है। मुकेश अंबानी ने हाल में एजीएम में इस तरह की जानकारी दी थी कि वे रिटेल में हिस्सेदारी बेचेंगे। यह ठीक उसी तर्ज पर है जैसे जियो प्लेटफॉर्म में फेसबुक ने सबसे पहले 9.9 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीद कर शुरुआत की थी।

दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद
गुरुवार को दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ 353.51 अंक नीचे 26,652.30 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.29 फीसदी गिरावट के साथ 244.71 अंक नीचे 10,461.40 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.23 फीसदी गिरावट के साथ 40.36 पॉइंट नीचे 3,235.66 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कंपोजिट 1.25 फीसदी गिरावट के साथ 41.68 अंक नीचे 3,283.43पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में भी गिरावट रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12,88,130 हो गई है। इनमें 4,39,124 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 8,17,944 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 30,645 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 15,651,898 हो चुकी है। इनमें 636,470 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 147,333 हो चुकी है।

11:30 AM बीएसई बैंकिंग सेक्टर में शामिल 10 में से सिर्फ RBL बैंक के शेयर में बढ़त है, अन्य 9 बैंक शेयरों में गिरावट है।

09:30 AM रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर रिकॉर्ड 2105 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप 13.33 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

09:29 AM बीएसई 30 में शामिल सिर्फ 4 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है; सनफार्मा और रिलायंस के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:26 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से अभी 21 में गिरावट और 2 में बढ़त है।

09:24 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से सिर्फ एक में बढ़त है, अन्य सभी 31 इंडेक्स में गिरावट है।

 09:15 AM बीएसई 275.41 अंक नीचे 37,865.06 पर और निफ्टी 70.50 पॉइंट नीचे 11,144.95 पर कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में रही गिरावट

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ashok Gehlot and Sachin Pilot political Crises in Rajasthan High court decision on mla petition, latest news Live Update Rajasthan News | स्पीकर के अयोग्यता नोटिस पर राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा- स्पीकर अभी बागी विधायकों पर कार्रवाई नहीं कर सकते, अब सुप्रीम कोर्ट में तय होगा मामला

Fri Jul 24 , 2020
Hindi News Local Rajasthan Ashok Gehlot And Sachin Pilot Political Crises In Rajasthan High Court Decision On Mla Petition, Latest News Live Update Rajasthan News जयपुर13 मिनट पहले कॉपी लिंक स्पीकर सीपी जोशी ने पायलट समेत 19 विधायकों को 14 जुलाई को नोटिस जारी कर पूछा था कि क्यों न […]