Vande Bharat Mission: Air India to operate its flight to Wuhan on October 30 | वंदे भारत मिशन के तहत 30 अक्टूबर को वुहान जाएगा विमान, ये चीन जाने वाली छठवीं फ्लाइट होगी

बीजिंग/नई दिल्ली38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

10 सितंबर को वंदे भारत मिशन के तहत चीन से करीब 200 भारतीय नागरिकों को वापस देश लाया गया था। -फाइल फोटो

  • जून में वुहान को वायरस से सुरक्षित घोषित किया गया था और सभी प्रतिबंध हटा लिए गए थे
  • नई दिल्ली से वुहान जाने वाले यात्रियों को होटलों में 14 दिन तक क्वारैंटाइन रहना होगा

एयर इंडिया 30 अक्टूबर को वंदे भारत मिशन के तहत पहली बार वुहान फ्लाइट भेजेगा। भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। चीनी शहर वुहान में ही दिसंबर में कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आया था।

महामारी को रोकने के लिए जनवरी में शहर में प्रतिबंध लगाया गया था। आधिकारिक तौर पर जून में शहर को वायरस से सुरक्षित घोषित किया गया था और सभी प्रतिबंध हटा लिए गए थे।

वंदे भारत मिशन के तहत चीन जाने वाली यह छठवीं फ्लाइट है। दोनों देशों में फंसे भारतीयों को उनके गंतव्य तक वापस पहुंचाने के लिए यह मिशन शुरू किया गया है। दिल्ली-गुआंग्झो के बीच 23 अक्टूबर को फ्लाइट कैंसिल किए जाने के बाद दिल्ली-वुहान उड़ान की घोषणा की गई थी।

नई दिल्ली से वुहान जाने वालों को होटलों में 14 दिन तक क्वारैंटाइन रहना होगा। भारतीय दूतावास के मुताबिक, यात्रियों को किसी भी सहायता के लिए हेल्पडेस्क (helpdesk.beijing@mea.gov.in) से संपर्क करने के लिए कहा गया है।

2 सितंबर तक करीब 13 लाख भारतीय देश लाए गए

इस साल फरवरी में जब वुहान में मामले काफी बढ़ गए थे, जब वहां से भारतीयों को निकालने के लिए भारत ने तीन उड़ानें ऑपरेट की थीं। एयर इंडिया ने अब तक वंदे भारत मिशन के तहत पांच उड़ानों का संचालन किया है। वंदे भारत मिशन का छठा चरण 1 सितंबर से शुरू हुआ। 2 सितंबर तक इस मिशन के तहत करीब 13 लाख भारतीय नागरिकों को देश लाया जा चुका है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Inaugurating the office, Manoj Singh said - BJP JDU with me | कार्यालय का उद्घाटन करते हुए मनोज सिंह ने कहा- भाजपा जदयू मेरे साथ

Fri Oct 23 , 2020
हसनपुरा27 मिनट पहले कॉपी लिंक रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के उसरी में शुक्रवार की संध्या करीब 4 बजे लोजपा प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान प्रत्याशी श्री सिंह ने विधिवत रुप से फिता काट कर किया। वही लोजपा प्रत्याशी श्री सिंह ने कहा कि […]

You May Like