Bihar Election 2020 Phase 1 Voting Live News Updates | Jitan Ram Manjhi Bahubali Anant Singh BJP Shreyasi Singh | Polling In 71 Seats Today, Test For JDU BJP RJD Congress | 60 दलों के 1066 प्रत्याशियों का फैसला आज; औरंगाबाद में दो IED मिले, CRPF ने डिफ्यूज किया

  • Hindi News
  • Bihar election
  • Bihar Election 2020 Phase 1 Voting Live News Updates | Jitan Ram Manjhi Bahubali Anant Singh BJP Shreyasi Singh | Polling In 71 Seats Today, Test For JDU BJP RJD Congress

पटना19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • 952 पुरुष और 114 महिलाएं मैदान में; इनमें से 406 उम्मीदवार निर्दलीय लड़ रहे
  • 4 सीटों पर 3 बजे, 26 पर 4 बजे, 5 पर 5 बजे, 36 सीटों पर शाम 6 बजे तक वोटिंग

बिहार में चुनाव है। तीन फेज में वोटिंग होनी है। आज पहले फेज की 71 सीटों पर वोटिंग जारी है। 1 हजार 66 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 952 पुरुष और 114 महिलाएं हैं। दूसरे फेज की वोटिंग 3 नवंबर और तीसरे फेज की वोटिंग 7 नवंबर को होगी। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

कोरोना के चलते चुनाव आयोग ने वोटिंग का समय एक घंटे बढ़ाया है। लेकिन, अलग-अलग सीटों पर वोटिंग खत्म होने का समय अलग-अलग है। 4 सीटों पर सुबह 7 से शाम 3 बजे तक वोटिंग होगी। वहीं, 26 सीटों पर शाम 4 बजे तक, 5 सीटों पर 5 बजे तक, बाकी 36 सीटों पर 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

8 बजे तक किस जिले में कितनी वोटिंग

बांका 2%
मुंगेर 2.5%
जमुई 2.3%
भोजपुर 3%
बक्सर 2.3%
शेखपुरा 1.8%
कैमूर 2.2%
रोहतास 2.8%
अरवल 2.6%
गया 2.9%
लखीसराय 3%
पटना 4%
भागलपुर 3%
नवादा 2.6%
औरंगाबाद 2.4%
जहानाबाद 2.7%

अपडेट्स…

  • बिहार में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी। कई बूथों पर कोरोना से बचाव के उपाय सैनिटाइजर और टेम्परेचर मापने के लिए थर्मल गन दिखी। हालांकि कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग नदारद रही। इसके साथ ही कई वोटरों और मतदान अधिकारियों ने मास्क पहनने में कोताही बरती। यहां तक कि लखीसराय में वोट डालने पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तो मास्क पहना था, पर उन्हें वोट डलवा रहे पीठासीन अधिकारी का मास्क ठुड्डी पर था।
  • कई बूथों पर गड़बड़ियां देखने को मिल रही हैं। गया के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में एक वोटर के हाथ पर लगाई गई स्याही ही मिट गई। यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र से सटे बूथ पर पंकज नाम के वोटर वोट देकर जैसे ही बाहर निकले उनकी उंगली पर लगे निशान को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने बताया कि उंगली पर निशान तो लगाया था, पर वह कुछ ही सेकंड के अंदर मिट गया। यह कौन सा निशान है, जो मिट जाता है।
  • मतदान शुरू होने से पहले औरंगाबाद के बालूगंज में दो IED मिले। CRPF ने सर्च अभियान के दौरान मिले इस IED को डिफ्यूज कर दिया। यह इलाका नक्सल प्रभावित हैं। इससे पहले मंगलवार को गया के इमामगंज में दो IED मिले थे। CRPF ने इसे भी डिफ्यूज कर दिया था।

पहले फेज की 6 बड़ी बातें

  1. सबसे ज्यादा 27 उम्मीदवार गया टाउन और सबसे कम 5 उम्मीदवार कटोरिया सीट पर।
  2. सबसे ज्यादा 42 सीटों पर राजद, 41 पर लोजपा और 40 पर रालोसपा चुनाव लड़ रही है। भाजपा 29 पर और उसकी सहयोगी जदयू 35 पर मैदान में है। 22 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार हैं।
  3. 31 हजार 371 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें 31 हजार 371 कंट्रोल यूनिट और VVPAT यूज होंगे। 41 हजार 689 EVM का इस्तेमाल होगा।
  4. वोटर के लिहाज से हिसुआ सबसे बड़ी विधानसभा है। यहां 3.76 लाख मतदाता हैं। इनमें 1.96 लाख पुरुष, 1.80 लाख महिला और 19 ट्रांसजेंडर हैं।
  5. वोटर के लिहाज से बरबीघा सबसे छोटी विधानसभा है। यहां 2.25 लाख वोटर हैं। इनमें 1.17 लाख पुरुष, 1.08 लाख महिलाएं हैं।
  6. 328 उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस। 375 करोड़पति।

प्रचारः मोदी ने 3, राहुल ने दो रैलियां कीं; नीतीश की 56 और तेजस्वी की 44 रैलियां हुईं

नरेंद्र मोदीः प्रधानमंत्री ने 23 अक्टूबर को सासाराम, गया और भागलपुर में रैलियां कर 24 सीटें कवर करने की कोशिश की। रैलियों में कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का जिक्र किया। गलवान घाटी में चीन के साथ हुई झड़प की बात भी की।

राहुल गांधीः राहुल ने भी प्रधानमंत्री की ही तरह 23 अक्टूबर को नवादा और भागलपुर में दो रैलियां कर 12 सीटें कवर करने की कोशिश की। रैलियों में रोजगार, प्रवासी मजदूर और चीन का मुद्दा उठाया। नए कृषि कानूनों का जिक्र भी किया। नीतीश का नाम तक नहीं लिया।

नीतीश कुमारः 14 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच 13 दिनों में 56 रैलियां कीं। इनमें से 3 में नीतीश प्रधानमंत्री के साथ थे। रैलियों के अलावा नीतीश ने 6 बार ‘निश्चय संवाद’ के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। रैलियों में “15 साल बनाम 15 साल” का जिक्र बार-बार हुआ। इनमें अपने लालू के 15 साल की तुलना की।

तेजस्वी यादवः 16 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच 44 रैलियां की। 2 में राहुल के साथ थे। पहले फेज के प्रचार के आखिरी दिन 26 अक्टूबर को सबसे ज्यादा 15 रैलियां कीं। अपनी रैलियों में ज्यादातर युवाओं को सरकारी नौकरी देने की बात की। उनका वादा 10 लाख नौकरियां देने का है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar phase 2 polls: 502 candidates face criminal charges, Patna News in Hindi

Wed Oct 28 , 2020
1 of 1 khaskhabar.com : बुधवार, 28 अक्टूबर 2020 09:24 AM पटना। जैसा कि राजनीतिक दल बिहार चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए कमर कसने लगे हैं, ऐसे में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि बिहार चुनाव के दूसरे चरण के […]

You May Like