Rahul Gandhi News; (Bihar) Election 2020 Rally Update/West Champaran Darbhanga | Congress Rahul Gandhi Rally Latest News Live Updates Today | बोले- इस बार रावण की जगह मोदी के पुतले जले; झूठ बोलने में उनका कोई मुकाबला नहीं

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Rahul Gandhi News; (Bihar) Election 2020 Rally Update West Champaran Darbhanga | Congress Rahul Gandhi Rally Latest News Live Updates Today

पटना8 मिनट पहले

दरभंगा में बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी की रैली के दो घंटे बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिमी चंपारण में सभा की। उन्होंने कहा कि अब रावण के पुतले की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी के पुतले जलाए जा रहे हैं। हम झूठ बोलने में मोदी की बराबरी नहीं कर सकते।

राहुल के भाषण की 5 अहम बातें

1. मोदीजी के पुतले क्यों जलाए जा रहे हैं?
कुछ साल पहले पीएम यहां आए थे। तब कहा था कि ये गन्ने का इलाका है, यहां चीनी मिल चालू करूंगा। अगली बार आऊंगा तो आपके साथ यहां की चीनी चाय में मिलाकर पिऊंगा। उन्होंने आपके साथ चाय पी? आमतौर पर दशहरे में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं। पहली बार देखने को मिला कि पंजाब में दशहरे पर नरेंद्र मोदीजी, अंबानीजी और अडानीजी के पुतले जलाए जा रहे हैं। आज हिंदुस्तान का किसान मोदीजी का पुतला क्यों जला रहा है? यह बड़ा सवाल है। नीतीशजी ने 2006 में बिहार के साथ जो किया, वो आज मोदीजी 2020 में पूरे पंजाब, बिहार, हिंदुस्तान के साथ कर रहे हैं।

2. तीनों कृषि कानून खेतों पर आक्रमण
खेत के बिना किसान और किसान के बिना शहर नहीं चल सकता है। ये हिंदुस्तान की सच्चाई है। जो तीन कानून मोदी लाए हैं, जिसका पहला पायलट प्रोजेक्ट बिहार में किया गया था, ये तीन कानून आपके खेतों पर आक्रमण हैं। बिहार में 2006 में मंडी सिस्टम, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को नष्ट किया गया। किसान समझता है कि उसे अपने माल के लिए सही दाम नहीं मिल सकता। इसलिए इन सबको अपने प्यारे प्रदेश को छोड़ना पड़ा। ये मुंबई जाते हैं, बैंगलोर जाते हैं। पर खुशी से नहीं जाते। ये इसलिए जाते हैं क्योंकि बिहार को नष्ट कर दिया गया।

3. बिहार में ताकत है
बिहार की शक्ति को समझिए। जब महात्मा गांधी दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति से लड़ने जा रहे थे। इंग्लैंड उस समय का सबसे पावरफुल देश था। गांधीजी हरियाणा नहीं गए, यूपी नहीं गए। वो बिहार के चंपारण गए। वो इधर आए, क्योंकि उन्हें मालूम था, अगर हिंदुस्तान को खड़ा करना है तो लड़ाई बिहार से शुरू होगी।

4. मोदी जी जानते हैं, उन्होंने झूठ बोला था
हमारे पीएम दिनभर बिहार के सीएम के साथ भाषण देते हैं। कहते हैं- मैं चीनी दूंगा, फिर एकसाथ चाय पिएंगे। कभी दूसरे देशों की बात करते हैं। मगर देश के सामने रोजगार की सबसे बड़ी समस्या है। अब पीएम नहीं कहते कि मैं 2 करोड़ रोजगार दूंगा। जानते हैं कि झूठ बोला था। मैं गारंटी देता हूं और आज कह दें कि मैं 2 करोड़ रोजगार दूंगा तो शायद भीड़ उनको भगा दे।

5. कांग्रेस ने देश को दिशा दी
बिहार में गठबंधन है। हम आरजेडी के साथ, बाकी पार्टी के साथ लड़ रहे हैं। तेजस्वी रोजगार की बात करता है। कांग्रेस पार्टी उनके साथ चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस पार्टी ने देश को दिशा दी है। मनरेगा, भोजन का अधिकार दिया, किसानों का कर्जा माफ किया। हम देश चलाना जानते हैं। हम युवाओं को रोजगार देना जानते हैं। मगर हममें एक कमी है कि हम झूठ बोलना नहीं जानते। हम झूठ बोलने में उनका मुकाबला नहीं कर सकते।

मैं चाहता हूं कि एक बार फिर बिहार का युवा, बिहार का किसान सिर्फ बिहार को रास्ता नहीं दिखाए, पूरे देश को रास्ता दिखाए। मैं वो दिन देखना चाहता हूं, जब बाकी प्रदेशों के युवा रोजगार ढूंढने पटना आएं। हम मिलकर ये काम कर सकते हैं। हमारी सरकार सबकी सरकार होगी, ये गारंटी है। मैं गारंटी दे रहा हूं। हर जात की सरकार होगी, हर धर्म की सरकार होगी।

बिहार चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar Election 2020: Bjp Leader Prem Kumar Polling Booth In Gaya His Vote Wearing A Mask With His Party Symbol - 'कमल' निशान वाला मास्क लगाकर वोट देने पहुंचे मंत्री प्रेम कुमार, मामला दर्ज करने का आदेश

Wed Oct 28 , 2020
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Updated Wed, 28 Oct 2020 11:33 AM IST कमल निशान वाला मास्क लगाकर पहुंचे मंत्री प्रेम कुमार – फोटो : ANI पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP! ख़बर सुनें […]

You May Like