Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | जेईई एडवांस क्वालीफाई करने वाले छात्रों को सीधे आईआईटी-एनआईटी में दाखिला, 12वीं के न्यूनतम अंकों की अनिवार्यता नहीं होगी; देश में अब तक 10.36 लाख केस

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today

नई दिल्ली24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली में युवती का स्वाब सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। दिल्ली में अब तक 1.20 लाख केस हो चुके हैं जबकि 3,571 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • गुरुवार को देश में सबसे ज्यादा 35468 केस आए, 22867 ठीक हुए, 680 की मौत हुई
  • सबसे ज्यादा 8641 केस महाराष्ट्र में आए, इसके बाद 4549 मरीज तमिलनाडु में मिले

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक 10 लाख 36 हजार 751 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 6 लाख 51 हजार 370 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 26 हजार 269 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी 3 लाख 58 हजार 720 मरीजों का इलाज चल रहा है।  ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

इस बीच, आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी में दाखिले के लिए ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (जैब) ने बड़ा फैसला लिया है। इस बार जेईई क्वालीफाई करने वाले छात्रों को सीधा देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला मिल जाएगा। 12वीं के न्यूनतम अंकों की अनिवार्यता नहीं होगी। जैब के इस फैसले की जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्विट करके दी। उन्होंने लिखा, कोरोना संकट और बोर्ड की पूरी परीक्षा न हो पाने के चलते जैब ने यह फैसला लिया है। मंत्रालय की तरफ से अभी पूरी जानकारी आना बाकी है। 

उधर, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने तिरुवनंतपुरम में संक्रमण के कम्यूनिटी फैलाव की बात स्वीकार कर ली। मीडिया से बातचीत करते हुए विजयन ने कहा कि कुछ तिरुवनंतपुरम के कोस्टल एरिया मसलन पुंथूरा, पुलूविला जैसे इलाकों में कोरोना का कम्यूनिटी प्रसार शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। केरल में अब तक 10,276 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 26 लोगों की मौत हो चुकी है।  

वहीं, कर्नाटक के मंत्री आर अशोक ने बेंगलुरु में लॉकडाउन नहीं बढ़ाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि शहर में लॉकडाउन 14 जुलाई रात 8 बजे से लागू है जो 22 जुलाई की सुबह पांच बजे तक रहेगा। इसके बाद लॉकडाउन बढ़ाने का अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। 

LIVE UPDATES : 

  • कोलकाता में 31 जुलाई तक कई शहरों से फ्लाइट नहीं जाएंगी : कोलकाता हवाई अड्डे पर इन छह शहरों दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, नागपुर और अहमदाबाद से उड़ानों के आगमन पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है: कोलकाता हवाई अड्डा, पश्चिम बंगाल
  • महाराष्ट्र में ठीक 120 दिन पहले 17 मार्च को कोरोना संक्रमण से पहली मौत हुई थी। अब राज्य में यह आंकड़ा 11 हजार के पार हो गया है। यहां औसतन हर दिन 93 लोगों ने दम तोड़ा है।
  • भारतीय दवा कंपनी जायडस कैडिला को कोरोना के इलाज के लिए उसकी दवा पेगाइलेटेड इंटरफेरॉन अल्फा -2 बी के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी मैक्सिको स्थित रेग्युलेटरी अथॉरिटी कोफेप्रिस ने दी है। कंपनी ने कहा है कि उसने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) से भी ट्रायल की मंजूरी मांगी है। 
  • सूरत-अहमदाबाद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र टीम यहां के दौरे पर पहुंची है। इस टीम में आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल डॉ. बलराम भार्गव, एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया समेत 4 सदस्य शामिल हैं। 
  • उत्तरप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया कि यूपी में एक तरफ कोरोना की रफ्तार बहुत तेज हो रही है और दूसरी तरफ पूरे यूपी से बंदइंतजामी की खबरें आ रही हैं। 
  • उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। उन्होंने ट्वीट करके अनुमान जताया है कि देश में 10 अगस्त तक 20 लाख से ज्यादा मामले होंगे।

एक हफ्ते में 2 लाख से ज्यादा केस, लेकिन एक्टिव केस करीब 66 हजार बढ़े

बीते एक हफ्ते में देश में संक्रमण के 2.10 लाख से ज्यादा केस आए, लेकिन इस दौरान 1.40 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो गए। ऐसे में संक्रमितों की संख्या (एक्टिव केस) में सिर्फ 65 हजार 881 की बढ़ोतरी हो पाई।

तारीख    केस आए    ठीक हुए    एक्टिव केस बढ़े
10 जुलाई    27762    20289     6676
11 जुलाई    27757    19981     7227
12 जुलाई    29106    10408    18198
13 जुलाई    28176     9952     17683
14 जुलाई    29917     8351     20977
15 जुलाई    32607     11347   20646
16 जुलाई    35468     11920   22867

कुल           210793   140641  65881

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: इंदौर में फिर एक बार संक्रमण तेज होता नजर आ रहा है। यहां 24 घंटे में सबसे ज्यादा 136 मामले आए। इसके बाद ग्वालियर में 121 केस आए। भोपाल से कुछ राहत भरी खबर है। यहां कल 66 मरीज मिले। यहां बीते 3 दिन से 100 के करीब केस आ रहे थे। राज्य में अभी 5562 मामले सक्रिय हैं।

महाराष्ट्र: राज्य में पिछले 24 घंटे में 8641 नए केस बढ़े और 266 लोगों की मौत हो गई। अब राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1 लाख 14 हजार 648 हो गई है और मौत का आंकड़ा 11 हजार 194 हो गई है। अब तक राज्य में 1 लाख 58 हजार 140 लोग ठीक हो चुके हैं। मुंबई में सबसे ज्यादा 97 हजार 950 मामले हैं।

उत्तरप्रदेश: यहां 24 घंटे में सबसे ज्यादा 2058 संक्रमित मिले। 932 ठीक हुए। एक्टिव केस में 1092 की बढ़ोतरी हुई। ये तीनों आंकड़े राज्य में एक दिन के सबसे बड़े आंकड़े हैं। यहां 4 जुलाई के बाद संक्रमण में अचानक तेजी आई है और किसी भी दिन 400 से कम केस नहीं आए। इससे पहले तक यहां 100 से 200 मामले आ रहे थे। 

राजस्थान: यहां शुक्रवार को 194 मामले आए। सबसे ज्यादा 32 केस बीकानेर में आए। इसके बाद 26 केस नागौर में, अजमेर में 16, भीलवाड़ा में 14, जबकि कोटा और झुंझुनूं में 11-11 केस आए। राज्य में रोजाना 27-28 हजारा टेस्ट किए जा रहे हैं। हर 10 लाख आबादी पर 14 हजार 909 टेस्ट हुए हैं, जबकि 352 मरीज मिले हैं।

बिहार: राज्य में बीते 6 दिनों में संक्रमण की रफ्तार लगभग दोगुना हो गई है। यहां 11 जुलाई तक अधिकतम 700 मामले आ रहे थे। अब यहां बीते 3 दिन से 1300 से 1400 मामले आ रहे हैं। राज्य में हर दिन 8-10 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। हर 10 लाख आबादी पर टेस्ट की संख्या 2907 है, जबकि इतनी ही आबादी पर संक्रमण के मामलों की संख्या 181 है। 

0



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar Ko Wuhan Maat Bano Trends On Twitter: Doctor Photo Is Being Shared On Social Media | बिहार को मत बनाओ वुहान नाम से ट्विटर पर ट्रेंड हुई ठेला पर सवार डॉक्टर की तस्वीर

Fri Jul 17 , 2020
Hindi News Local Bihar Bihar Ko Wuhan Maat Bano Trends On Twitter: Doctor Photo Is Being Shared On Social Media सुपौल2 घंटे पहले ठेला पर बैठकर कोरोना के मरीज का इलाज करने जाते डॉक्टर अरमेंद्र कुमार। कोविड केयर सेंटर में छह मरीज का इलाज चल रहा था जिला प्रशासन ने […]

You May Like