गुमला में अगवा करने के बाद बिहार के दो युवकों की लाठियों से पीटकर की हत्या

गुमला। सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसकारी गांव स्थित जोगा मकड़ा पहाड़ के समीप गुरुवार की देर रात दो युवकों की लाठियों से पीट कर हत्या कर दी गयी। मृत युवकों की पहचान बिहार के सीतामढ़ी निवासी  रंजीत कुमार साहू (29) व बिहार के ही मोतीहारी रंजीत कुमार साह (25) के रूप में हुई है। दोनों युवक मोटरसाइकिल से विभिन्न गांवों में फेरी लगा कर साड़ी बेचने का काम करते थे। सिसई पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक गुरुवार को फेरी लगाते हुए साड़ी बेचने के लिए सिसकारी गांव की ओर निकले थे। पुलिस के अनुसार मंगलवार को कुसूमटोली गांव में साड़ी की कीमत को लेकर कुछ स्थानीय युवकों के साथ इनका विवाद भी हुआ था। फिर युवकों द्वारा दोनों को जबरन कहीं ले जाते हुए देखा गया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह दोनों युवक का शव जोगा मकडा पहाड़ से बरामद किया गया। दोनों युवक रंजीत कुमार साहू व रंजीत कुमार साह अपने अन्य साथियों के साथ पिछले चार साल से कालेज रोड सिसई में एक भाड़े के मकान में रहते हुए फेरी लगाकर साड़ी बेचने का काम करते थे। मंगलवार को भी दोनों एक बाइक पर सवार होकर फेरी के लिए निकले थे। इनके साथ दूसरे बाइक पर संतोष कुमार नामक एक साथी भी फेरी के लिए निकला था। संतोष नगर की ओर निकला। वहीं दोनों युवक ललमाटी के रास्ते करंज गांव की निकले थे। संतोष फेरी लगाने के बाद शाम में सिसई लौट आया। मगर दोनों युवक बुधवार रात तक नहीं लौटे। तब उनके साथियों ने दोनों को ढूंढने लगें। करंज थाना में दोस्तों द्वारा इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Pakistan beat Zimbabwe by 26 runs, Shaheen-Wahab took 9 out of 10 wickets. brendon taylor scores 10th one day hundred. | पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 26 रन से हराया, शाहीन-वहाब ने 10 में से 9 विकेट लिए

Sat Oct 31 , 2020
Hindi News Sports Cricket Pakistan Beat Zimbabwe By 26 Runs, Shaheen Wahab Took 9 Out Of 10 Wickets. Brendon Taylor Scores 10th One Day Hundred. रावलपिंडीएक घंटा पहले कॉपी लिंक जिम्बाब्वे के खिलाफ शाहीन अफरीदी ने 5 और वहाब रियाज ने 4 विकेट लिए। पाकिस्तान दौरे पर गई जिम्बाब्वे टीम […]