गिरिडीह। बगोदर थाना क्षेत्र के देवराडीह गांव में रविवार रात एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे में झूलता मिला। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक विवाहिता का नाम रेखा देवी (22) है। शव को बगोदर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया।इसे लेकर विवाहिता की मां औंरा निवासी मो सबिता ने बगोदर थाना में आवेदन देकर कहा है कि मेरी पुत्री रेखा देवी की शादी 4 वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज से करम्बा गांव के छोटन महतो के साथ किये थे।
शादी मेंं दहेज के रूप में ₹2 लाख 50 हजार एवं ग्लैमर बाइक तथा बर्तन समेत अन्य सामान दिया था। शादी के बाद 1 वर्ष तक सभी तरह से ठीक-ठाक रहा लेकिन 1 वर्ष के बाद मेरी पुत्री के माध्यम से 1 लाख रूपये मांग करने लगा,जो मैं पूरा नहीं कर सकी। इसके बाद दामाद छोटन महतो उनका ससुर लखन महतो भाई मुकेश कुमार मां संकरी देवी गौतनी पार्वती देवी सभी मिलकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे तथा मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। इसी प्रकार 4 वर्ष तक जुल्म सहती रही।
बीते 31 अक्टूबर शनिवार को अपने भाई के साथ ससुराल करम्बा पहुंची।लेकिन दूसरे दिन रविवार को जान से मार कर साक्ष्य छिपाने के लिए फांसी के फंदे में लटका दिया गया।वही बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह खबर भी पढ़े: कृषि कानूनों पर राहुल हमलावर, बोले- ‘देश के किसानों ने मांगी मंडी, पीएम ने थमा दी मंदी’
यह खबर भी पढ़े: मायावती फिर बोलीं, सपा को हराने के लिए किसी का भी समर्थन, भाजपा से गठबन्धन नहीं