कोंडागांव। जिले के थाना धनोरा में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पुत्री को आरोपित बबलू उसेंडी शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर अपने घर धनोरा ऑचलापारा जबरन ले गया और नाबालिग बालिका के साथ अनाचार किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपित बबलू उसेण्डी (उम्र 24 वर्ष) साल निवासी धनोरा ऑचलापारा थाना धनोरा को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपित को शनिवार में न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रिपोर्ट पर थाना धनोरा में लैगिक अपराध से बालको का संरक्षण अधिनियम की धारा 06 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान आरोपित का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। जो घटना दिनांक से फरार था।
शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपित को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।
यह खबर भी पढ़े: शहनाज-टोनी के गाने ‘कुर्ता पजामा’ पर आया सिद्धार्थ शुक्ला का रिएक्शन, बोले- क्या बकवास गाना है
यह खबर भी पढ़े: इस ब्लड ग्रुप वाले लोगो को ज्यादा काटते हैं मच्छर, जानिए कई आप तो नहीं है इसमें शामिल