US Election 2020 Indian American Candidates Winners List: Who Won And Who Lost- Full List Here | 12 से ज्यादा भारतीय मूल के स्टेट इलेक्शन जीते, इनमें 5 महिलाएं; 4 कांग्रेस के लिए फिर चुने गए

  • Hindi News
  • International
  • US Election 2020 Indian American Candidates Winners List: Who Won And Who Lost Full List Here

वॉशिंगटन36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डॉक्टर एमी बेरा दूसरी बार हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुने गए हैं। चंदा जुटाने के लिए उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए कैम्पेन भी चलाया था। (फाइल)

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के साथ स्टेट लेवल इलेक्शन भी हुए। इनमें 12 से ज्यादा भारतीयों ने जीत दर्ज की। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में चार भारतीय मूल के अमेरिकी फिर चुने गए हैं। ये हैं डॉक्टर एमी बेरा, प्रमिला जयपाल, रो खन्ना और राजा कृष्णमूर्ति। तीन और उम्मीदवारों के जीतने की संभावना है।

ये पांच महिलाएं जीतीं
जेनिफर राजकुमार : न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली

इंडियन-अमेरिकन जेनिफर राजकुमार न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के लिए चुनी जाने वाली पहली साउथ एशियन महिला हैं। जेनिफर राजकुमार लंबे वक्त से समाजसेवा करती रही हैं। राजकुमार पेशे से वकील हैं।

निमा कुलकर्णी : केंटुकी स्टेट हाउस

निमा कुलकर्णी ने मिशिगन राज्य की असेंबली के इलेक्शन में जीत हासिल की है। निमा ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है। डेमोक्रेट मेंबर कुलकर्णी इमिग्रेशन अटॉर्नी के तौर पर काम करती हैं।

केशा राम : वर्मोन्ट स्टेट सीनेट

केशा राम का जन्म 1986 में हुआ। वे युवा इंडियन-अमेरिकन पॉलिटिशयन के तौर पर पहचानी जाती हैं। केशा राम के पिता यहूदी और मां हिंदू हैं। केशा कानूनी सलाहकार के तौर पर काम करती हैं।

वंदना स्लेटर : वॉशिंगटन स्टेट हाउस

वंदना स्लेटर कनाडाई-अमेरिकी हैं। सिख कम्युनिटी में वंदना और उनका परिवार खासा लोकप्रिय है। वंदना के पिता डॉक्टर हैं और उन्होंने खुद भी फार्मेसी की पढ़ाई की है। इसके अलावा उनकी हायर एजुकेशन पब्लिक पॉलिसी के स्पेशलाइजेशन के साथ हुई है।

पद्मा कुप्पा : मिशिगन स्टेट हाउस

पद्मा कुप्पा डेमोक्रेटिक पार्टी से मिशिगन स्टेट हाउस के लिए चुनी गई हैं। इस पद के लिए चुनी जाने वाली पद्मा पहली हिंदू प्रवासी हैं। उन्हें मिशिगन में असिस्टेंट व्हिप के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।

अमेरिकी चुनाव के नतीजे तय करेंगे दुनिया में क्लीन और ग्रीन एनर्जी का भविष्य, पढ़ें भास्कर एक्सप्लेनर

नीरज स्टेट सीनेट में
नीरज अंतानी : ओहियो स्टेट सीनेट

नीरज ओहियो सीनेट में पहुंचने वाले पहले अमेरिकी भारतीय हैं।

नीरज ओहियो सीनेट में पहुंचने वाले पहले अमेरिकी भारतीय हैं।

नीरज अंतानी ओहायो से सीनेट के लिए चुने जाने वाले पहले इंडियन अमेरिकन हैं। 29 साल के नीरज रिपब्लिकन हैं। नीरज के नाम महज 23 साल की उम्र में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के लिए चुने जाने का रिकॉर्ड है। वे यह चुनाव जीतने वाले सबसे कम उम्र के इंडियन अमेरिकन बने थे।

जय चौधरी : नॉर्थ कैरोलिना स्टेट सीनेट (दूसरी बार) अमीश शाह : एरिजोना स्टेट सीनेट निखिल सावल : पेन्सिल्वेनिया (स्टेट सीनेट) राजीव पुरी : मिशिगन स्टेट यूनिट जर्मी कोने : न्यूयॉर्क स्टेट सीनेट एश कालरा : कैलिफोर्निया रवि सेंदिल : टेक्सॉस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पोल्स

हमारे यूपी-राजस्थान जैसा फ्लोरिडा, बीते 100 साल में यहां जो रिपब्लिकन जीता, वही व्हाइट हाउस पहुंचा

ये रेस में
डॉक्टर हीरल टिपरेनई एरिजोना में आगे चल रही हैं। हालांकि, सीनेट सीट के लिहाज से उनकी बढ़त कम है। रूपेंद मेहता न्यूजर्सी स्टेट यूनिट और नीना अहम पेन्सिल्वेनिया ऑडिटर जनरल की दौड़ में बढ़त बनाए हुए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Patna Coronavirus Latest News Update; Nitish Kumar Govt Instructions for conduct of COVID Examination Of Polling personnel | बिहार सरकार ने भी माना 'कोरोना जिंदा है', चुनाव में जाने से पहले नहीं, लेकिन अब लौटते ही कर्मियों की कराई जा रही जांच

Thu Nov 5 , 2020
Hindi News Bihar election Patna Coronavirus Latest News Update; Nitish Kumar Govt Instructions For Conduct Of COVID Examination Of Polling Personnel पटना24 मिनट पहले कॉपी लिंक स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने आदेश दिया है कि मतदान से लौटने वाले सभी कर्मचारियों की कोरोना की जांच कराई जाए। दैनिक भास्कर […]

You May Like