- Hindi News
- National
- Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News
नई दिल्ली26 मिनट पहले

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 84 लाख के पार हो गया है। अब तक 84 लाख 11 हजार 34 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 19 हजार 508 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 77 लाख 64 हजार 763 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1 लाख 25 हजार 29 मरीजों की मौत हो चुकी है।
इस बीच, यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने 50% स्टूडेंट्स की क्षमता के साथ यूनिवर्सिटी और कॉलेजों खोलने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी किया गया है। UGC ने कहा है कि स्टेट यूनिवर्सिटी ऑर कॉलेज कब खुलेंगे इस पर फैसला सभी स्टेट की सरकारें लेंगी, जबकि केंद्र सरकार के दायरे में आने वाले हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑर यूनिवर्सिटी में क्लासेज शुरू करने की डेट वाइस चांसलर या फिर डायरेक्टर खुद तय कर सकेंगे।
गाइडलाइंस की जरूरी बातें
- UGC ने कहा कोरोना लक्षण वाले छात्रों को फिलहाल ऑनलाइन एजुकेशन दी जाए। उन्हें कैंपस में रहने, यूनिवर्सिटी या कॉलेज हॉस्टल में रूम शेयर करने की अनुमति नहीं दी जाए।
- इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए अल्टरनेटिव सिस्टम तैयार रखना चाहिए, जिससे अगर वो नहीं आ पा रहे हैं तो उनका कोर्स न छूट सके।
- क्लास में सभी स्टूडेंट्स, टीचर या स्टाफ को मास्क पहने रहना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
- कंटेनमेंट जोन में पड़ने वाले इंस्टीट्यूट्स फिलहाल नहीं खुल सकेंगे। इन जोन से आने वाले स्टूडेंट्स, टीचर्स या स्टाफ पर भी रोक जारी रहेगी।
- रिसर्च कोर्सेज के स्टूडेंट्स और साइंस टेक्नोलॉजी कोर्सेज के पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स को पहले बुलाया जाए। अलग-अलग फेज में स्टूडेंट्स की पढ़ाई शुरू की जाए।
25 राज्यों में नेशनल एवरेज से ज्यादा टेस्टिंग
देश में अब तक 11.40 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार और तमिलनाडु में 1-1 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। देश में हर 10 लाख की आबादी में टेस्टिंग का आंकड़ा भी बढ़कर 81 हजार 883 हो गया है।
अच्छी बात है कि देश में अब 25 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां इतनी ही आबादी में इससे भी ज्यादा लोगों की जांच हो रही है। इनमें 3 राज्य ऐसे हैं जहां हर 10 लाख की आबादी में दो लाख से ज्यादा, 11 राज्यों में 1 लाख से ज्यादा और 11 राज्यों में 81 हजार 883 से एक लाख तक टेस्टिंग हो रही है।

कोरोना अपडेट्स
- मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर ने गुरुवार को अनलॉक 5.0 के तहत 10 नवंबर से म्यूजियम, आर्ट गैलरी खोलने को मंजूरी दे दी है। अब अलग-अलग तरह की प्रदर्शनी भी लगाई जा सकती है। इसके लिए मिनिस्ट्री ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) भी जारी किया है।
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कोविड-19 के हालातों को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने फेस्टीवल सीजन और प्रदूषण के चलते कोरोना के मामलों में तेजी आई है। पटाखों पर बैन लगाया गया है। मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाया जाए।
- कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए चीन ने अस्थायी तौर पर भारत से उन विदेशियों के अपने यहां आने पर रोक लगा दी है जिनके पास वैध चीनी वीजा या रेसिडेंस परमिट है। भारत में चीन के दूतावास की ओर से कहा गया है भारत स्थित चीनी दूतावास इन श्रेणियों के धारकों के हेल्थ डिक्लेरेशन फॉर्म पर मुहर नहीं लगाएगी।
- भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन (को-वैक्सीन) फरवरी में आ सकती है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सरकार से जुड़े एक वैज्ञानिक के हवाले से यह जानकारी दी है। वैक्सीन फरवरी में आती है तो यह समय से काफी जल्दी होगा, क्योंकि पहले कहा जा रहा था कि अगले साल की दूसरी तिमाही यानी अप्रैल-जून तक भारत बायोटेक की वैक्सीन आ पाएगी। भारत बायोटेक की वैक्सीन ट्रायल की आखिरी फेज में है।
- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दुर्गा पूजा के बावजूद राज्य में कोरोना काबू में है। यहां पॉजिटिविटी रेट 8.23% ही है। इसे लगातार कम करने की कोशिश की जा रही है।
एक दिन में 50 हजार से ज्यादा मरीज मिले
इस बीच, देश में कोरोना के आंकड़ों में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। एक हफ्ते बाद फिर एक बार नए केस का आंकड़ा 50 हजार के पार हो गया है। बुधवार को 50 हजार 465 मरीज मिले। इससे पहले 28 अक्टूबर को 50 हजार 188 केस आए थे। मौत का आंकड़ा भी 704 रहा। बीते 15 दिनों में यह सबसे ज्यादा है। इससे पहले 21 अक्टूबर को 701 संक्रमितों की मौत हुई थी।
केरल, दिल्ली, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, चंडीगढ़ और लद्दाख में बुधवार को एक्टिव केस में इजाफा हुआ। सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में 1003, दिल्ली में 994, तेलंगाना में 358 और केरल में 282 एक्टिव केस बढ़े।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश
गुरुवार को राज्य में 734 मरीज मिले। 5 लोगों की मौत हुई और 817 लोग ठीक होकर अपने घर गए। राज्य में अब तक 1 लाख 74 हजार 825 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7766 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 64 हजार 67 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 2992 मरीजों की मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान
राज्य में गुरुवार को 1810 नए केस मिले, जबकि 10 मरीजों की मौत हो गई। 1822 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 2 लाख 5 हजार 800 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 87 हजार 544 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1955 मरीजों की मौत हो गई। अभी 16 हजार 301 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

3. बिहार
राज्य में गुरुवार को 741 नए केस मिले, 467 लोग रिकवर हुए और 8 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 2 लाख 20 हजार 246 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 हजार 826 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 12 हजार 298 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 1121 लोगों की जान जा चुकी है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में टेस्टिंग का आंकड़ा 92.5 लाख हो गया है। इनमें अब तक 17 लाख 3 हजार 444 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर 5246 नए मरीज मिले। 11 हजार 277 लोग रिकवर हुए और 117 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 15 लाख 51 हजार 282 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 44 हजार 665 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी 1 लाख 6 हजार 764 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

5. उत्तरप्रदेश
प्रदेश में गुरुवार को 1351 लोग रिकवर हुए, जबकि 1879 नए मरीज मिले। इलाके दौरान 28 मरीजों की मौत भी हो गई। अब तक कुल 7131 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 4.91 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.61 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक प्रदेश में 1.56 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।
