न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:49 PM IST
कांग्रेस नेता उदित राज (फाइल फोटो)
बिहार चुनाव नतीजे 2020
Live Result Updates
खबरें, विश्लेषण, साक्षात्कार और विशेष वीडियो
बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर मतगणना जारी है। अब तक सभी सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं, जिनमें भाजपा-जदयू का एनडीए गठबंधन 132 सीटों पर आगे चल रहा है और उसे पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है। वहीं राजद के नेतृत्व में महागठबंधन 98 सीटों पर आगे है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि ईवीएम हैक क्यों नहीं हो सकती?
उदित राज ने मंगलवार को ईवीएम पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया, ‘जब मंगल ग्रह और चांद की ओर जाते उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नहीं की जा सकती? अमेरिका में अगर ईवीएम से चुनाव होता तो क्या ट्रंप हार सकते थे?’
फिलहाल ऐसा है रुझान
गौरतलब है कि बिहार में अब तक सभी 243 सीटों पर रुझान आ चुका है। इसमें एनडीए 132 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन 98 सीटों पर आगे है। वहीं, चिराग पासवान की लोजपा 4 और अन्य दल 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। अगर राजनीतिक दलों की बात करें तो भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वह 73 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर राजद है, जिसने 60 सीटों पर बढ़त बना रखी है। जदयू 49 सीटों पर आगे चल रही है तो कांग्रेस की झोली में 21 सीटें जाती नजर आ रही हैं। हालांकि, वामपंथी दलों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उन्होंने 29 सीटों पर लड़ाई लड़ी थी और वह 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा वीआईपी 7 सीटों पर आगे है।

Source link
Tue Nov 10 , 2020
Rohit Shetty’s Simmba, the most-recent blockbuster of his sensational supercop brand starring Ranveer Singy, has been transformed into an animated series for young fans. The Bollywood-inspired POGO original production Smashing Simmba, premieres on Saturday, 14 November at 1pm on the leading homegrown kids’ entertainment channel. The show will be aired […]