Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News | बंगाल की मुख्यमंत्री ममता का बड़ा फैसला, अगले साल बगैर परीक्षा दिए पास हो जाएंगे 10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली2 घंटे पहले

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। अगले साल यानी 2021 में 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स बगैर परीक्षा दिए पास कर दिए जाएंगे। स्टेट एजुकेशन डिपार्टमेंट ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी छात्रों को जस्ट पास माना जाएगा। नवंबर के आखिरी हफ्ते तक स्कूल खोलने पर फैसला लिया जा सकता है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने लोगों के जमावड़े और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी पाबंदियों में ढील देने पर केजरीवाल सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा- दिल्ली में संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो चुकी है। सरकार के पास इससे निपटने के लिए कोई रणनीति है या नहीं? अदालत ने सरकार से पिछले दो हफ्ते में कोरोना की रोकथाम के लिए किए गए उपायों पर स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी।

हाईकोर्ट ने बुधवार को कहा कि राजधानी में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। सीरो सर्वे के नतीजे दिखाते हैं कि दिल्ली में हर चौथा इंसान संक्रमित हो चुका है। शहरी राज्य दिल्ली संक्रमण के मामले में केरल और महाराष्ट्र को पीछे छोड़ रहा है। दूसरे राज्य पाबंदियां बढ़ा रहे हैं, लेकिन दिल्ली सरकार तमाम सावधानियों को हवा में उड़ाते हुए नियमों में ढील दे रही है।

अब तक 86.36 लाख केस

देश में अब तक 86 लाख 36 हजार 974 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 95 हजार 620 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 80 लाख 11 हजार 844 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों का आंकड़ा अब 1 लाख 27 हजार 630 हो गया है।

कोरोना अपडेट्स

  • गुजरात सरकार ने राज्य में 23 नवंबर से स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला लिया है। स्टेट एजुकेशन मिनिस्टर भूपेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर ज्यादा दिन तक चल सकती है। इसमें पिछले बार के मुकाबले ज्यादा केस भी आ सकते हैं।
  • हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य में कोरोना से बिगड़ते हालात पर राज्य सरकार को नोटिस जारी की है। कोर्ट ने 13 नवंबर तक राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने को कहा है। पूछा है कि कोरोना के रोकथाम के लिए आप क्या कदम उठा रहे हैं ?
  • देश में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा 12 करोड़ के पार हो गया है। इनमें 7.10% लोग संक्रमित मिले हैं। शुरुआती दो करोड़ टेस्टिंग में सबसे ज्यादा 18.04 लाख संक्रमित मिले थे। इसके बाद 3 से 4 करोड़ टेस्टिंग में 16.57 लाख लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बार 11 से 12 करोड़ टेस्टिंग होने में सबसे कम 8.33 लाख लोग संक्रमित मिले।

देश में तेजी से घटे एक्टिव केस

देश में कोरोना के आंकड़ों ने मंगलवार को बड़ी राहत दी। एक दिन में ही 10 हजार 457 एक्टिव केस कम हो गए। इसके साथ ही इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा पांच लाख से नीचे आ गया। हालांकि, इसे छह लाख से पांच लाख होने में 12 दिन लगे, जो पिछले एक लाख केस कम होने के मुकाबले पांच दिन ज्यादा है।

17 सितंबर को एक्टिव केस सबसे ज्यादा 10.17 लाख थे, इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट आ रही है। 21 सितंबर को 9.75 लाख एक्टिव केस थे। ये 8 अक्टूबर को 8.93 लाख हो गए। करीब एक लाख का यह फासला कम होने में सबसे ज्यादा 17 दिन लगे। देश में मंगलवार को 44 हजार 724 नए मरीज मिले, 54 हजार 639 संक्रमित ठीक हुए और 511 की मौत हो गई।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश

राज्य में बुधवार को 883 कोरोना मरीज मिले। 691 लोग रिकवर हुए और 13 संक्रमितों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 79 हजार 951 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8328 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 68 हजार 568 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 3055 मरीजों की मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान

बुधवार को राज्य में 2080 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसी के साथ मरीजों का आंकड़ा अब 2 लाख 17 हजार 151 हो गया है। इनमें 16 हजार 993 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 98 हजार 139 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक संक्रमण के चलते 2019 मरीजों की मौत हो चुकी है।

3. बिहार

पिछले 24 घंटे के अंदर 702 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसी के साथ मरीजों का आंकड़ा अब 2 लाख 24 हजार 977 हो गया है। इनमें 6392 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 17 हजार 422 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1162 हो गई है।

4. महाराष्ट्र

राज्य में मंगलवार को 3791 नए मरीज मिले, 10 हजार 769 लोग ठीक हो गए और 110 मरीजों की मौत हुई। अब तक 17 लाख 26 हजार 926 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 15 लाख 88 हजार 91 लोग ठीक हो चुके हैं, 45 हजार 435 की मौत हो चुकी है, जबकि 92 हजार 461 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. उत्तरप्रदेश

राज्य में बुधवार को भी नए मरीजों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी। पिछले 24 घंटे के अंदर 1848 लोग संक्रमित पाए गए। 2112 लोग रिकवर हुए और 20 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 3 हजार 159 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 22 हजार 562 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 4 लाख 73 हजार 316 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 7281 हो गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Manoj Jha attack on Uma statement, said- Bihar vote is a mandate for change, Patna News in Hindi

Thu Nov 12 , 2020
1 of 1 khaskhabar.com : बुधवार, 11 नवम्बर 2020 10:48 PM पटना। आरजेडी के नेता मनोज झा ने बयान पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, मैं उमा भारती से आग्रह करूंगा कि आप बिहार की राजनीति को समझिए, बिहारी को समझिए, लालू को, तेजस्वी की राजनीति को समझिए। ये अवांछित […]

You May Like