Lava, Mudhi, Chinia sweets, utensils adorned in the market | बाजार में लावा, मूढ़ी, चिनिया मिठाई, बर्तन की सजीं दुकानें

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पीरो2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दीपावली मनाये जाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इसके लिए घर व दुकानो की साफ-सफाई के साथ रंग रोगन का कार्य भी पूरा हो गया है। दीपावली के दिन घरो में मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा तथा कुल्हिया चुकिया भरने के लिए लावा, मूरी और चिनिया मिठाई की दुकाने सज गयी हैं। गुरुवार को धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजारो में भीड़ रही।

अनुमंडल मुख्यालय में भीड़ ने कई सालो का रिकार्ड तोड़ दिया। इस दौरान लोगों ने चांदी के सिक्के, वर्तन, बढ़ी की खरीदारी की।धतेरस का मुहूर्त इस दिन शाम को आया जिससे अधिकांश लोग दिन ढ़लने का इंतजार कर रहे थे। दिन ढलते ही बाजारो में भीड़ और बढ़ गई। परम्परानुसार लोगों ने बढ़नी की खरीदारी भी की। दीपावली 14 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।

पीरोऐसे में दो दिन का समय बचा है बाकि तैयारी पूरी कर लेनी है। घर के अंदर बना घरौंदा-दीपावली की रात मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा के लिए घरो में मिट्टी के घरौंदे बनाया गया है। महिलाएं उसमें कुल्हिया चूकिया भरती है। जिसमें लावा, मूरी, चुड़ा और चीनी की मिठाई और अन्य सामान रहता है। ऐसी मान्यता है बहने कुल्हियां चुकिया भरकर देवी को प्रसन्न करती है और भाई के दीर्घायु होने की कामना करती हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Jason Blum Offers Update On Blumhouse’s Five Nights At Freddy’s Movie

Fri Nov 13 , 2020
There was a time when the biggest thing in video games was a simple independently developed horror title called Five Nights at Freddy’s. Of course, it’s possible that the game itself was somewhat less popular than the act of watching another person play it and leap out of their skin […]

You May Like