- Hindi News
- Sports
- Erling Haland Of Norway Won Golden Boy And Verona Striker Asia Braganji Won Golden Girl Award
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इटली21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अर्लिंग हालंद ने गोल्डन बॉय अवॉर्ड जीता है। वे नॉर्वे के पहले खिलाड़ी हैं, जो यह अवाॅर्ड जीतने में सफल हुए हैं।
नॉर्वे के 20 साल के खिलाड़ी अर्लिंग हालंद ने गोल्डन बॉय और वेरोना की स्ट्राइकर एशिया ब्रेगोंजी ने गोल्डन गर्ल अवाॅर्ड जीता है।वे नार्वे के पहले खिलाड़ी है, जो इस अवॉर्ड को जीतने में सफल हुए। उन्होंने 2019-20सीजन में 40 मैचों में 44 गोल किए। जिसमें 10 गोल उन्होंने पहले चैम्पियंस लीग के 8 मैचों में किए थे। वहीं उन्होंने बोरुसिया डॉर्टमंड गेम्स के 29 मैचों में 27 गोल किए। वे इस साल 11 मैचों में 11 गोल किए हैं।
बार्सिलोना के अंशु फटी को मिला सबसे ज्यादा ऑनलाइन वोटिंग
बार्सिलोना के अंशु फटी दूसरे और बार्यन म्यूनिख के अल्फोंसो डेविस तीसरे स्थान पर रहे।अंशु फटी को ऑन लाइन वोटिंग में सबसे ज्यादा वोट मिले हैं।
🔴 OFFICIEL ! Erling Haaland est élu Golden Boy 2020 ! 💎🇳🇴
Le Top 10 :
1️⃣ Haaland 🇳🇴
2️⃣ Ansu Fati 🇪🇸
3️⃣ Davies 🇨🇦
4️⃣ Sancho 🏴
5️⃣ Camavinga 🇫🇷
6️⃣ Kulusevski 🇸🇪
7️⃣ Foden 🏴
8️⃣ Szoboszlai 🇭🇺
9️⃣ Saka 🏴
🔟 Vinicius Jr 🇧🇷 pic.twitter.com/4GKAM3GYwv— Actu Foot (@ActuFoot_) November 21, 2020
मैड्रिड के जोआओ फेलिक्स भी जीत चुके हैं यह अवॉर्ड
एटलेटिको मैड्रिड के जोआओ फेलिक्स ने पिछले साल यह अवॉर्ड जीता था। उन्होंने 34 मैचों में 33 गोल किए थे।
अवॉर्ड कौन देता है
गोल्डन अवॉर्ड इटालियन अखबार की टुट्टो स्पोर्ट की ओर से 21 साल से कम उम्र के फुटबॉल खिलाड़ियों को हर साल दिया जाता है। इसमें विनर का निर्णय ज्यूरी के अलावा ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर किया जाता है।
पिछले पांच सालों में अवॉर्ड जीतने वाले प्लेयर
साल |
खिलाड़ी | क्लब |
2020 | अर्लिंग हालंद | रेड बुल सैल्जबर्ग, बोरुसिया डॉर्टमंड |
2019 | जोआओ फेलिक्स, | एटलेटिको मैड्रिड / बेनफिका |
2018 | मैथिज डी लिग्ट | अजाक्स |
2017 | किलियन एम्बाप्पे | मोनाको / पीएसजी |
2016 | रेनाटो सांचे, | बेनफिका / बायर्न म्यूनिख |