राजधानी में समुदाय विशेष के दो पक्षों में जमकर हुए पथराव

जयपुर। माणकचौक थाना इलाके में किसी बात को लेकर समुदाय विशेष के दो पक्ष आमने-सामने हो गए और एक-दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया।  पथराव होने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोगों की सूचना पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा, लेकिन उससे पहले ही दोनों पक्ष मौके से भाग निकले। पुलिस ने पथराव करने वाले दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद कर मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

थानाधिकारी राजेश गौतम ने बताया कि संजय बाजार में शटरवालों की गली में किसी पुराने विवाद के चलते समुदाय विशेष के दो पक्षों के लोगों में कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के लोग वहां से भाग निकले। पुलिस ने ऐतियात के तौर पर पुलिस जाब्ता तैनात कर रखा है। इसके अलावा पुलिस के आलाधिकारी इलाके में मॉनिटरिंग कर रहे है। पुलिस ने पथराव करने वाले दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद कर मामला दर्ज किया है। 

पुलिस की जांच में सामने आया ​कि दोनों पक्षों के बीच दुकान व अन्य पारिवारिक कारणों के लेकर विवाद चल रहा है। कई बार समझाइश के बाद इनका विवाद खत्म नहीं हो रहा है। पुलिस ने कोरोना गाइड लाइन को तोडक़र भीड़ करना, लोगों की जान की परवाह किए बिना पत्थरबाजी और गंभीर मारपीट करने सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यह खबर भी पढ़े: साल 2021 के मध्य में 800 किमी रेंज ब्रह्मोस का किया जाएगा परीक्षण



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

isl 2020 Hugo Boumous Fondre's 2 goals helped Mumbai City to move on the top of the points table, East Bengal's second consecutive defeat | फोंद्रे के 2 गोल की बदौलत मुंबई FC जीता, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा; ईस्ट बंगाल की लगातार दूसरी हार

Wed Dec 2 , 2020
Hindi News Sports Isl 2020 Hugo Boumous Fondre’s 2 Goals Helped Mumbai City To Move On The Top Of The Points Table, East Bengal’s Second Consecutive Defeat Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप गोवाएक घंटा पहले कॉपी लिंक मुंबई ने ईस्ट बंगाल […]