जोधपुर। लूणी तहसील क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 साल की किशोरी को 2 दिसम्बर की रात को पड़ौस में रहने वाला युवक अगवा कर ले गया। परिजन रात तक तलाश करते रहे। सुबह 3 दिसम्बर को वह एक खेत में मिली। तब पहचान वाले ने घर तक पहुंचाया। किशोरी ने एक युवक पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया। पीडिता और परिजन शुक्रवार रात को थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया।
लूणी पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया।
थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि एक गांव की रहने वाली 15 साल की किशोरी से यह घटना हुई। वक्त घटना 2 दिसम्बर को उसके पिता खेत पर गए हुए थे। पीछे घर में उसकी मां व बच्चे थे। रात तक पिता नहीं लौटे तब मां पड़ौस में उसके पिता को फोन करने गई। बाद में वह भी खेत पर चली गई। 11 बजे पति पत्नी दोनों खेत से लौटे तब किशोरी घर पर नहीं थी। रात भर उसकी तलाश चलती रही।
अगले दिन यानी 3 दिसम्बर की सुबह किशोरी एक खेत में पड़ी मिली। तब किसी पहचान वाले उसे घरवालों तक पहुंचाया। किशोरी ने गांव के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। थानाधिकारी ने बताया कि किशोरी के बयान लिए जाने के साथ आज उसका मेडिकल करवाया गया है। अग्रिम अनुसंधान जारी है।
यह खबर भी पढ़े: ओवैसी का दावा: कहां है भाजपा स्टॉर्म? हैदराबाद में जहां-जहां गए शाह-योगी, वहां हारी पार्टी
यह खबर भी पढ़े: Bigg Boss 14: राहुल, रुबीना, जैस्मिन और निक्की में से ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बेघर, नाम जानकर आपको भी लगेगा झटका