महिला की गोली मारकर हत्या, बैंक ऑफिसर पति व सौतेले बेटे पर हत्या का आरोप

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में शनिवार की देर रात को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप उसके ही बैंक ऑफिसर पति व सौतेले बेटे पर है। पुलिस घटना की जांच कर कार्रवाई कर रही है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया गया है। 

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव रमेश नगर निवासी आशाराम बैंक ऑफिसर है। उन्होंने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद विनीता (50) से दूसरी शादी कर ली थी। आरोप है कि शनिवार की देर रात आशाराम ने अपनी पहली पत्नी के बेटे के साथ मिलकर विनीता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों मकान में ताला लगाकर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया है। 

एसएसपी अजय कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतक महिला के बेटे अंकित ने अपने पिता और सौतेले भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया है कि किसी न किसी बात को लेकर उसके पापा और मम्मी के बीच आए दिन विवाद होता था। 

यह खबर भी पढ़े: IND vs AUS/ दूसरे टी20 मुकाबले में आज आमने-सामने होंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया, जानिए कैसी रहेगी संभावित प्लेइंग XI

यह खबर भी पढ़े: शिक्षा पर भारी कोरोना/ भारत के इस राज्य में 31 मार्च तक बंद रहेगे कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल, जानिए कब प्रारंभ होगा आगामी शैक्षणिक सत्र



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

NZ vs WI 1st Test: Wagner, Jamieson run through Windies as Kiwis win after Blackwood ton | ब्लैकवुड का शतक बेकार, कीवी टीम ने पारी और 134 रन से जीता मैच; सीरीज में 1-0 से आगे

Sun Dec 6 , 2020
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप हैमिल्टनएक घंटा पहले कॉपी लिंक कप्तान केन विलियम्सन की शानदार डबल सेंचुरी की बदौलत न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने बड़ी जीत […]