जंगल में युवती की हत्या कर पेड़ से टांगी लाश

नवादा। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के सवैयाटांड जंगल से रविवार को युवती का शव बरामद किया गया है। पेड़ से लटकते हुए महिला का शव मिला है। मृतका कोडरमा (झारखंड) जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के कानीक्योंद गांव निवासी नारायण सिंह उर्फ गोलकी सिंह की 25 वर्षीय पुत्री बबीता देवी बताई गई है। घटना की सूचना पाकर रजौली और सतगावां थाना की पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है। ग्रामीणों से मिल रही जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग में वारदात को अंजाम दिया गया है।

बताया जाता है कि मृतका सवैयाटांड स्थित शारदा माइंस में काम करती थी। वहीं उसका रजौली थाना क्षेत्र के झलकडीहा गांव के रमजान से प्रेम सम्बंध हो गया। मृतका के परिवार वालों ने बताया कि दो दिन पहले रमजान घर से बबीता को बुलाकर ले गया था। लेकिन वह लौट कर घर नहीं आई। तब रमजान को पकड़ कर उससे पूछताछ की गई। जिसमें उसने अपना जुर्म कबूलते हुए शव के बारे में जानकारी दी। उसने परिवार वालों को यह भी बताया कि इस घटना में दो लोग और शामिल हैं। हालांकि उसने ऐसा क्यों किया, यह अभी पता नहीं चल सका है।

यह खबर भी पढ़े: खुशियां मातम में बदली : बारातियों से भरी बोलेरो रोडवेज बस से टकराई, तीन लोगों की मौत और तीन घायल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MPPEB Jail Prahari Recruitment 2020| MPPEB released new date of jail Prahari recruitment examination 2020, now examination will be held from 11 to 24 December,2020 | MPPEB ने जारी की जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा की नई तारीख, अब 11 से 24 दिसंबर तक आयोजित होगी परीक्षा

Sun Dec 6 , 2020
Hindi News Career MPPEB Jail Prahari Recruitment 2020| MPPEB Released New Date Of Jail Prahari Recruitment Examination 2020, Now Examination Will Be Held From 11 To 24 December,2020 Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप 19 मिनट पहले कॉपी लिंक मध्य प्रदेश प्रोफेशनल […]