- Hindi News
- Career
- UPSC CGSE 2021| UPSC Released Combined Geo Scientist (Preliminary) Examination Date, Exam To Be Conducted On February 21,2020 In Two Shifts
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 की तारीख जारी करते टाइम-लाइन जारी कर दी है। इस बारे में आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक UPSC CGSE प्रिलिम्स 2021 का आयोजन 21 फरवरी को होगा। परीक्षा के तहत पेपर- 1 सुबह 9.30 बजे से और पेपर- 2 दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in के जरिए जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

पेपर टाइम से 1.30 घंटा पहले करना होगा रिपोर्ट
जारी टाइम-लाइन के मुताबिक कैंडिडेट्स को पेपर- 1 के लिए अपने आवंटित परीक्षा केंद्र पर 1.30 घंटा पहले, सुबह 8 बजे रिपोर्ट करना होगा। वहीं, पेपर- 2 के लिए दोपहर 12.30 बजे एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड का वेरिफिकेशन करने के बाद लैब में जाने की अनुमति दी जाएगी। कैंडिडेट्स ध्यान रखे कि पेपर- 1 के लिए सुबह 8.45 बजे और पेपर- 2 के लिए 1.15 बजे के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी।
जनरल स्टडी का होगा पेपर-1
कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 के तहत पहला पेपर जनरल स्टडी का होगा, जिसमें जीके के विभिन्न विषयों से सम्बन्धित सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, पेपर- 2 सेवा से सम्बन्धित विशिष्ट विषयों के लिए होगी। इसमें केमेस्ट्री, जल भू-विज्ञान, रसायन (केमिकल) और भू-भौतिकी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें-