Virat kohli Anushka Sharma marriage anniversary virushka child | कोहली ने अनुष्का के साथ फोटो शेयर की, लिखा- 3 साल और जीवनभर का एक साथ

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। अब दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी के आज 3 साल पूरे हो गए हैं। विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। अब दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

कोहली ने मैरिज एनिवर्सरी को लेकर सोशल मीडिया पर पत्नी अनुष्का के साथ फोटो शेयर की। भारतीय कप्तान ने लिखा- तीन साल और जीवनभर का एक साथ।

पैरेंट्स बनने की खबर 2020 में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पोस्ट बनी
27 अगस्त को विराट ने अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अनुष्का जनवरी 2021 में अपने पहले बच्चे को जन्म दे देंगी। इस पोस्ट को अब तक 6.44 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। विराट की यही पोस्ट 2020 में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पोस्ट बन गई है। ट्विटर इंडिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

ऑस्ट्रेलिया दौरा छोड़कर वापस आएंगे कोहली
भारतीय कप्तान कोहली फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। वनडे और टी-20 सीरीज के बाद विराट पहला टेस्ट मैच खेलकर भारत वापस आ जाएंगे। पहला टेस्ट 17 से 21 दिसंबर तक एडिलेड में खेला जाएगा। इसके बाद विराट पैटरनिटी लीव पर रहेंगे। BCCI ने विराट की लीव भी अप्रूव कर दी है।

हाल ही में अनुष्का ने की थी योगा की पोस्ट
पिछले हफ्ते ही अनुष्का ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो साझा की थी। फोटो में अनुष्का शीर्षासन करती नजर आ रही हैं और इसे सफल बनाने में उनके पति विराट कोहली मदद कर रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अलवर/ लक्ष्मणगढ़ थाने से गैरहाजिर चल रहे हेड कांस्टेबल का शव रोड पर पड़ा मिला

Fri Dec 11 , 2020
अलवर। शहर के एनईबी थाना क्षेत्र स्थित वैशाली नगर में शुक्रवार की सुबह पुलिस हेड कांस्टेबल का शव रोड पर पड़ा मिला। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, एडिशनल एसपी सिटी शिवलाल बैरवा सहित एनईबी थाना अधिकारी, एमआईए थाना अधिकारी मौके जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे।  […]

You May Like