पत्नी पहली डिलीवरी पर पीहर गई, युवक ने लगाया फंदा

जोधपुर। शहर के रातानाडा स्थित एयरफोर्स रोड व्यास कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने रात को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी पत्नी दो दिन पहले ही पहली डिलीवरी पर पीहर गई थी। उसने आत्महत्या किस कारण की इसका पता नहीं चला है। रातानाडा पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है। संदेह है कि मानसिक परेशानी में उसने यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजन को सौंपा। 

रातानाडा पुलिस ने बताया कि व्यास कॉलोनी में रहने वाले 26 साल के संदीप उर्फ कालू पुत्र मदनलाल ने ने अपने घर में फंदा लगा लिया। परिजन को पता लगने पर उसे फंदे से उतारा गया मगर उसकी तब तक मौत हो चुकी थी। घटना गुरूवार दिन में बताई जाती है। पुलिस के अनुसार मृतक की माता नगर निगम में नौकरी करती है। संदीप की पत्नी दो दिन पहले ही डिलीवरी के लिए अपने पीहर गई थी। उसके आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। परिवार के लोग बाहर से घर आए तब दरवाजा भीतर से बंद था। बाद में वह फंदे से लटका दिखा। पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा। मृतक के भाई विकास की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। 

यह खबर भी पढ़े: किसान आंदोलन छलावा, राजनीतिक पार्टियां कर रहीं खेल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Former Australia skipper Michael Clarke backs Pat Cummins to succeed Paine as Test captain instead of steven smith | पूर्व कप्तान बोले- किसी नए कप्तान की जरूरत नहीं, पेन की गैरमौजूदगी में कमिंस में है कप्तानी करने की क्षमता

Fri Dec 11 , 2020
Hindi News Sports Former Australia Skipper Michael Clarke Backs Pat Cummins To Succeed Paine As Test Captain Instead Of Steven Smith Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप कैनबरा3 घंटे पहले कॉपी लिंक पेन (बाएं) ने 19 टेस्ट में कप्तानी की है। इसमें […]