गर्लफ्रेंड पर पैसे खर्च करने के लिये करते थे वारदात, गिरफ्तार

नई दिल्ली। मुंबई से आने वाली गर्लफ्रेंड पर पैसे खर्च करने और महंगे कपड़े का शौक पूरा करने के लिए वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को द्वारका  जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एक बदमाश पर 69 केस दर्ज हैं। उसपर मकोका और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के समय बदमाश ने एक हवलदार को गोली मारने की कोशिश की लेकिन हवलदार ने गोली चलाने से पहले ही उसे दबोच लिया।

डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान लालबाग, आजादपुर निवासी अर्जुन (35) और विजय विहार निवासी आशीष के रूप में हुई है। अर्जुन पर 69 मामले दर्ज हैं और वह आदर्श नगर थाने का घोषित बदमाश है। उसपर मकोका और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। वहीं आशीष पर 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल, सोने की चेन, एक बाइक और दो स्कूटी बरामद की है।

जिले में बढ़ती झपटमारी की वारदातों को देखते हुए जेल बेल सेल लगातार बदमाशों पर निगरानी रख रही थी। हवलदार राकेश को वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों के द्वारका सेक्टर 16 में आने की जानकारी मिली। उसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। रूकने का इशारा करने पर पल्सर पर आये बदमाश वहां से भागने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान हवलदार ने बाइक की हैंडल को पकड़ लिया। जिससे दोनों बदमाश नीचे गिर गये। बदमाश अर्जुन ने पिस्टल निकाल कर राकेश पर तान दिया। लेकिन राकेश ने फुर्ती दिखाते हुए उसे दबोच लिया जबकि अन्य पुलिसकर्मियों ने दूसरे बदमाश को पकड़ा।पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड मुंबई की रहने वाली है। उसके दिल्ली आने पर वह उसपर खर्च करता है और उसे महंगे कपड़े पहने का शौक जिसे पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देता है। वह ज्यादातर लोगों से सोने की चेन झपटता था।

यह खबर भी पढ़े: दो अनपढ़ महादलितों के खाते से जालसाजी कर 15 लाख की निकासी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Basketball Player Lebron James; Time Magazine Athlete Of The Year 2020 Latest News Update | US इलेक्शन में नस्लवाद के खिलाफ कैम्पेन चलाया, इसका स्लोगन था- हम सिर्फ वोटर नहीं

Fri Dec 11 , 2020
Hindi News Sports Basketball Player Lebron James; Time Magazine Athlete Of The Year 2020 Latest News Update Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप वॉशिंगटन6 घंटे पहले बास्केटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लेब्रॉन जेम्स ने अमेरिकी में नस्लभेद के खिलाफ आवाज उठाई थी। (फाइल […]