मुंबई। पालघर जिले के तुलिंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के संतोष भुवन इलाके में मामूली विवाद में एक पति ने पत्नी के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे पत्नी बुरी तरह झुलस गई है। उसका मुंबई के नायर हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में उसकी मदद करने वाले अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार संतोष भुवन स्थित एकता नगर, बिहारी मोहल्ला में आयशा नदाक (25) अपने पति मुकीम मुझीबुल रहमान नदाक (30) व दो बच्चों के साथ रहती है। वह एक कम्पनी में काम करती थी। पिछले कई महीनों से आयशा का पति उससे पैसों की मांग कर रहा था। आयशा ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद मुकीम व उसके दो भाई अकील व शकील उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने लगे। गुरुवार दोपहर आयशा घर पर अकेली थी। तभी पति मुकीम, शकील, अकील व सोहेल पाणीवाला आयशा से झडऩे लगे। इस दौरान पति ने उसके शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
आयशा के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने आग बुझाई और उसे अस्पताल ले गए। फिलहाल उसे नायर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक वह 50 प्रतिशत झुलसी है। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वसई कोर्ट में पेश करने के बाद उसे उसे 15 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
यह खबर भी पढ़े: माल्या ने ब्रिटेन के उच्च न्यायालय से लगाई गुहार