नगांव। इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना नगांव जिला शहर के रत्नपुर इलाके में सामने आई है। जहां अपनी ही मासूम बच्ची के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म किया गया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया है कि गत 07 दिसम्बर को कलिता उपाधीधारी व्यक्ति की पत्नी काम की तलाश में जोरहाट गई थी। घर में अकेली अपनी 14 वर्षीय बेटी को 07 दिसम्बर की रात कमरे में बंद कर रात भर उसके साथ पिता ने दुष्कर्म किया।
08 दिसम्बर को पिता ने अपनी बेटी को कमरे से बाहर निकाला। अपने पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने की आप बीती 14 साल की कक्षा 9 में पढ़ने वाली बच्ची ने अपनी मां को बताया। जिसके बाद मां के पैरों तले जमीन खिसक गई।
घटना के संबंध में बच्ची की मां द्वारा जिलेा के इटासाली पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल की गयी। अंत में पुलिस ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।
यह खबर भी पढ़े: प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण: आरोपित ने फोटो वीडियो वायरल करने की धमकियां देकर कई बार किया दुष्कर्म फिर बीस लाख की डिमांड
यह खबर भी पढ़े: Corona virus: इजराइली वैज्ञानिकों का दावा, इस चीज से नष्ट होता है कोरोना वायरस और बताया मारने का सामने तरीका