Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | कोरोना के कारण नोबेल पुरस्कार समारोह रद्द, दुनिया में 60 हजार से ज्यादा मरीजों की हालत गंभीर, 6.15 लाख मौतें; अब तक 1.49 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटन35 मिनट पहले

फोटो 2018 में हुए नोबेल पुरस्कार समारोह की है। इस भव्य समारोह में दुनियाभर के 1400 से ज्यादा लोगों ने शिरकत की थी।

  • दुनिया में हर दिन करीब दो लाख नए केस मिल रहे, ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी एक लाख
  • अमेरिका में सबसे ज्यादा 39.61 लाख मरीज, यहां कोरोना से अब तक 1.43 लाख लोगों की मौत

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 49 लाख 38 हजार 697 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 89 लाख 37 हजार 9 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 15 हजार 350 की मौत हो चुकी है। दुनियाभर में अभी 63,721 मरीजों की हालत गंभीर है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। 

इस बीच, कोरोना के कारण 10 दिसंबर को होने वाला नोबेल पुरस्कार समारोह रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी नोबेल फाउंडेशन ने मंगलवार को दी। नोबेल फाउंडेशन के डायरेक्टर लार्स हेकिंस्टन ने कहा कि कोरोना संकट में नोबेल वीक आयोजित करना सही नहीं होगा। यह हर किसी के लिए बहुत खास साल है। सभी को कुछ न कुछ छोड़ना पड़ रहा है। नई संभावनाओं को स्वीकार करना पड़ रहा है। 

6411 करोड़ रु. के राहत पैकेज पर सहमति

पांच दिनों की चर्चा के बाद यूरोपीय संघ के नेताओं ने कोरोनोवायरस संकट से उबरने के लिए 750 मिलियन यूरो (करीब 6,411 करोड़ रु.) के राहत पैकेज पर सहमति जताई है। चर्चा में 27 देश शामिल थे। सोशल मीडिया पर समझौते की घोषणा करते हुए यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने बस ट्वीट किया- डील!

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 39,61,805 1,43,864 18,50,988
ब्राजील 21,21,645 80,251 14,09,202
भारत 11,56,189 28,099 7,24,702
रूस 7,83,328 12,580 5,62,384
द.अफ्रीका 3,73,628 5,173 1,94,865
पेरू 3,57,681 13,384 2,45,081
मैक्सिको  3,49,396 39,485 2,17,423
चिली 3,33,029 8,633 3,03,992
स्पेन 3,11,916 28,422 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,95,372 45,312 उपलब्ध नहीं

मैक्सिको में 5172 केस मिले

दक्षिण अमेरिका के सबसे संक्रमितों देशों में शामिल मैक्सिको में 24 घंटे में 5172 मरीज मिले, जबकि रूस में 5842 नए केस सामने आए। रूस में अब तक संक्रमितों की संख्या 7.83 लाख हो चुकी है, जबकि मैक्सिको में 3.49 लाख है।

कैलिफोर्निया में 24 घंटे में 11,800 नए केस मिले हैं। महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार यहां 10 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। राज्य में अब तक करीब 4 लाख संक्रमित मिल चुके हैं। अगर कैलिफोर्निया देश होता तो यह अमेरिका, ब्राजील, भारत और रूस के बाद दुनिया का पांचवां सबसे संक्रमित देश होता। उधर, फ्लोरिडा में भी 10 हजार नए केस मिले हैं।

ट्रम्प ने कहा- मुझसे बड़ा कोई देशभक्त नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को ट्वीट किया- अगर मास्क पहनना देशभक्ति है, तो यहां मुझसे बड़ा कोई देशभक्त नहीं है। वहीं, रविवार को फॉक्स न्यूज के इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वे मास्क पहनने में विश्वास रखते हैं, लेकिन इससे कई दिक्कतें भी होती हैं।

चीन: 11 नए मामले मिले

चीन में 24 घंटे में संक्रमण के 11 नए मामले मिले हैं। देश में संक्रमितों की संख्या 83,693 हो चुकी है। एक दिन पहले यहां 22 मामले मिले थे। हेल्थ कमीशन के मुताबिक, सोमवार को मिले 11 मामले में से 8 शिजियांग प्रांत के हैं। वहीं, तीन अन्य केस बाहर से आए लोगों के हैं। 

फ्रांस: 400 नए क्लस्टर मिले
फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां वायरस के करीब 400 नए क्लस्टर मिले हैं। वहीं, फ्रांस पहला देश हैं, जहां दुकानों, रेस्टोरेंट और बैंक जैसी बंद जगहों पर भी मास्क पहनना होगा। नियम नहीं मानने वालों पर 135 यूरो ( 11,565 रु.) तक का जुर्माना भी लिया जा सकता है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल बेल्जियम में यूरोपीय संघ के समिट में डॉक्यूमेंट्स देखते हुए।

ब्राजील: 80 हजार मौतें
ब्राजील में मरने वालों की संख्या 80 हजार से ज्यादा हो गई है। यहां 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 21 लाख से ज्यादा हो गई है। अब तक 14 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, ब्राजील के शिक्षा मंत्री मिल्टन रिबेरो और नागरिता मंत्री ओनिक्स लोरोंजोनी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों घर से काम करते रहेंगे।

महामारी के बीच ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो रिआ पक्षी (उड़ नहीं सकती) को दाना खिलाते। देश में संक्रमण के मामले 21 लाख से ज्यादा हो गए हैं।

कोलंबिया: मरीजों की संख्या 2 लाख के पार
कोलंबिया में 24 घंटे में 6727 नए मामले दर्ज किए गए। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 4 हजार 5 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि यहां एक दिन में 193 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या 6929 हो गई है। कोलंबिया लैटिन अमेरिकी देशों की सूची में ब्राजील, मैक्सिको, पेरू और चिली के बाद पांचवें नंबर पर है।

इजराइल: नर्सें हड़ताल पर
इजराइल के अस्पतालों में स्टाफ की कमी और काम की खराब परिस्थितियों को लेकर नर्सें हड़ाल पर हैं। देश में अब तक 52 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 415 लोगों की जान जा चुकी है।

0



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

5 dead in domestic gas cylinder fire in Bihar, Purnia News in Hindi

Wed Jul 22 , 2020
1 of 1 khaskhabar.com : मंगलवार, 21 जुलाई 2020 2:53 PM पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण लगी आग से झुलसकर एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। […]