रायपुर में नसेड़ी महिलाओं का आतंक, पूर्व पार्षद पर किया हमला, आंखों में डाल दिया मिर्च पाउडर, पार्षद से कहा चलता है रैकेट

रायपुर। राजधानी रायपुर से महिलाओं का उत्पात की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुरानी बस्ती इलाके में शनिवार देर रात पूर्व पार्षद राजेश सिंह ठाकुर पर कुछ महिलाओं ने हमला कर दिया। महिलाओं के गुट ने पूर्व पार्षद और इनके बेटे पथराव किया और मिर्च का पाउडर उड़ेल दिया। इस घटना का विरोध करते हुए पूर्व पार्षद अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। रविवार की सुबह इस मामले में पुलिस ने 5 महिलाओं ने हिरासत में लिया है। इस केस में पूछताछ और जांच की जा रही है।

इस तरह शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद ने बताया कि रात के वक्त मेरे कार्यालय के पास ही फरीद, शकीला, मुसू और बाबू आपस में झगड़ रहे थे। गांजे और नशे के पाउडर को लेकर एक दूसरे को गालियां दे रहे थे, झूमाझटकी हो रही थी। मैंने इन्हें यहां से हटने को कहा। झगड़ा बंद करने को कहा। इस पर महिलाएं और उनके साथी भड़क गए। सभी ने मिलकर पथराव शुरू कर दिए। मेरे बेटे चंद्रमोहन ठाकुर को इस बारे में पता चला तो वो भाग कर वहां पहुंचा। इस दौरान महिलाओं की ओर से फेंके गए पत्थर से चंद्रमोहन घायल हो गया।

खबर के मुताबिक खो-खो पारा के पंकज विक्रम गार्डन के पास हुई इस घटना का इलाके के लोगों ने भी विरोध किया। पार्षद के साथ सभी लोग थाना गए और महिलाओं समेत उनके साथियों के खिलाफ की शिकायत की। थाने में देर रात गहमागहमी का माहौल बन गया। इलाके के लोग महिलाओं को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

चलता है रैकेट

पूर्व पार्षद राजेश सिंह ने बताया कि यह महिलाएं अपराधी किस्म की हैं। पूर्व में जेल भी जा चुकी हैं। गांजा और नशीले पाउडर का धंधा करती हैं। इनमें से कुछ हमेशा नशे में भी रहती हैं। पूरे रायपुर में यह महिलाएं नशे का कारोबार करती हैं। इनका रैकेट इतना बेखौफ है कि एक महिला के पकड़े जाने पर दूर-दराज से कोई और औरत उसकी जगह आकर काम संभाल लेती है। इनके खिलाफ हमने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह खबर भी पढ़े: शाम के समय बाड़े में गई युवती को जान से मारने की धमकी देकर गांव के ही युवक किया बलात्कार, आरोपी फरार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cologne World Cup Simranjeet Kaur Manisha Amit Panghal Sonia Lather, Pooja Rani, Gaurav Solanki Mohamed Hussamudin India won 9 medals in the tournament | सिमरनजीत और मनीषा ने जीता गोल्ड; टूर्नामेंट  में भारत ने 9 मेडल जीते

Sun Dec 20 , 2020
Hindi News Sports Cologne World Cup Simranjeet Kaur Manisha Amit Panghal Sonia Lather, Pooja Rani, Gaurav Solanki Mohamed Hussamudin India Won 9 Medals In The Tournament Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप कोलोनएक घंटा पहले कॉपी लिंक जर्मनी के कोलोन में चल […]