युवती से दुष्कृत्य का आरोपी गिरफ्तार

नरसिंहपुर। युवती को डरा धमकाकर दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म की यह घटना थाना साईंखेड़ा में हुई थी। थाना सांईखेडा अंतर्गत एक युवती द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी संतोष गूजर पिता जसवंत गूजर निवासी बम्होरी उसके साथ डरा धमकाकर दुष्कृत्य कर भाग गया है। प्रार्थिया की रिर्पोट पर तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी के विरूद्ध थाना सांईखेडा में में अपराध क्रमांक 416/2020 धारा 376 (च) 376 (2) एन भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी घटना के तुरंत बाद हो गया था फरार

आरोपी के विरूद्ध थाना सांईखेड़ा  में दुष्कृत्य की रिपोर्ट प्राप्त होते ही थाना सांईखेड़ा पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उसके घर पर दबिश दी गयी किंतु आरोपी अपनी सकूनत से गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार हो गया था। आरोपी के फरार होने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा थाना प्रभारी साईखेड़ा धमेन्द्र धुर्वे, आरक्षक रामगोपाल, महिला आरक्षक साधाना कुशवाहा, महिला आरक्षक आरती राजपूत, आरक्षक साईबर सेल धारा सिंह की टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। 

आरोपी को 12 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार

दुष्कृत्य मामले के आरोपी संतोष गूजर की गिरफ्तारी हेतु गठित की गयी टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार हेतु विभिन्न माध्यमों से पतासाजी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप जानकारी प्राप्त हुयी कि आरोपी वर्तमान में सांईखेड़ा बस स्टेंड पर है एवं बाहर भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी की घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है। 

यह खबर भी पढ़े: भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती भव्य रूप से मनाया जाये : डॉ नीलकंठ तिवारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

65 वर्षीय वृद्ध ने 6 साल की मासूम से की अश्लील हरकत

Sun Dec 20 , 2020
छतरपुर। जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 65 वर्षीय वृद्ध ने 6 साल की मासूम बच्ची से अश्लील हरकत की।  इस शर्मनाक घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू […]