जोधपुर। निकटवर्ती बाप पुलिस थाना क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का केस पुलिस ने दर्ज किया है। बच्ची का मेडिकल करवाए जाने के साथ उसके सीआरपीसी 164 में बयान करवाए गए है। नामजद तीनों की पुलिस तलाश कर रही है। इस बारे में बच्ची के परिजन की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई है। उसकी हालत सामान्य बनी है।
वृताधिकारी पारस सोनी ने बताया कि बाप थाना क्षेत्र की एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का केस दर्ज हुआ है। पीड़िता के बयान लिए जाने के साथ ही उसका मेडिकल भी करवाया गया है। बच्ची का आरोप है कि उसके साथ गांव जलाल खां, बरकत खां और इस्माइल खां नाम के शख्सों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। वृताधिकारी पारस सोनी ने बताया कि केस दर्ज किए जाने साथ अब बदमाशों की तलाश जारी है।
यह खबर भी पढ़े: कोरोना के नए वायरस की रोकथाम के लिए मुंबई नगर निगम तैयार: इकबाल चहल