Farmers Protest: Kisan Andolan MP Indore LIVE Update | किसान आंदोलन के समर्थन में 3 घंटे इंदौर में जाम रहेगा हाईवे, राऊ पिगडंबर एबी रोड पर किसान करेंगे चक्का जाम

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली में दो महीने से ज्यादा समय से किसान आंदोलनरत हैं। (फाइल) - Dainik Bhaskar

दिल्ली में दो महीने से ज्यादा समय से किसान आंदोलनरत हैं। (फाइल)

कृषि कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने वाले किसान शनिवार को देशभर में दोपहर 12 से 3 बजे तक चक्का जाम करेंगे। इंदौर में भी बड़ी संख्या में महाराणा प्रताप चौराहा, राऊ पिगडंबर एबी रोड पर किसान 3 घंटे तक हाईवे को जाम करेंगे। हालांकि, किसानों ने कहा है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा।

किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी तीन कानून के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत हैं। आंदोलन के दौरान अब तक 180 किसान शहीद हो गए हैं, लेकिन सरकार किसानों को सुनने के लिए तैयार नहीं है। इसी कड़ी में अब इंदौर में एबी रोड पर भी किसानों द्वारा चक्का जाम किया जा रहा है।

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रवक्ता आशीष भैरम ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा मध्यप्रदेश के सभी जिलों में चक्का जाम किया जाएगा। महाराणा प्रताप चौराहा, राऊ पिगडंबर एबी रोड पर शनिवार को बड़ी संख्या में किसान जुटेंगे। महासंघ के संभागीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ठाकुर व जिला अध्यक्ष राजकुमार पाटीदार की अगुआई में दोपहर 12 से 3 बजे तक एबी रोड पर चक्का जाम किया जाएगा। सक्षम अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की जाएगी। किसानों को जागृत किए जाने की कड़ी में मध्यप्रदेश के हर जिले में महापंचायत का दौर भी शुरू हो गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

REKOMENDASI SITUS JUDI SLOT GACOR GAMPANG MENANG TERBAIK DI INDONESIA

Sat Feb 6 , 2021
Slot Gacor adalah salah satu agen judi slot online yang menjadi pilihan utama oleh slot gacor gampang maxwin para pemain slot online di Indonesia. Sejak pertama kali didirikan pada tahun 2018 agen slot online kami setia menemani member dalam bermain slot online 24 jam online. Dibekali dengan kualitas server yang […]

You May Like