Bhaskar Current Affairs| If You Are Preparing For Competitive Exam, Then Definitely Read These Questions Related To GK And Current Affairs | कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो जरूर पढ़ें जीके और करंट अफेयर्स से जुड़े ये सवाल

  • Hindi News
  • Career
  • Bhaskar Current Affairs| If You Are Preparing For Competitive Exam, Then Definitely Read These Questions Related To GK And Current Affairs

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। एजुकेशन भास्कर में इस प्रकार के प्रश्न दिए जाते हैं। इसमें सप्ताह की महत्वपूर्ण घटनाओं से संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं। अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ये सवाल-जवाब आपकी मदद करेंगे। इन क्वेश्चन के जरिए आप अपनी तैयारी को मजबूती दे सकते हैं।

एडिशनल नॉलेज- लोकतंत्र सूचकांक 2020 की वैश्विक रैंकिंग में भारत दो स्थान फिसलकर 53वें स्थान पर पहुंच गया है। द इकोनॉमिस्ट इंटेलीजेंस यूनिट (IEU ) के मुताबिक, लोकतांत्रिक मूल्यों से पीछे हटने और नागरिकों की स्वतंत्रता पर कार्रवाई को लेकर भारत पिछले साल की तुलना में दो पायदान फिसला है। हालांकि, भारत पड़ोसी देशों से ऊपर है। भारत को पिछले साल 6.9 अंक मिले थे, जो अब घटकर 6.61 अंक रह गए हैं। 2014 में भारत 7.92 अंक के साथ 27वें स्थान पर था।

इस लिस्ट में नॉर्वे टॉप पर रहा। इसके बाद आइसलैंड, स्वीडन, न्यूजीलैंड और कनाडा का नंबर है। इस सूचकांक में 167 देशों में से 23 को पूर्ण लोकतंत्र, 52 को त्रुटिपूर्ण लोकतंत्र, 35 को मिश्रित शासन और 57 को सत्तावादी शासन के रूप में वर्गीकृत किया गया था। भारत को अमेरिका, फ्रांस, बेल्जियम और ब्राजील के साथ त्रुटिपूर्ण लोकतंत्र के तौर पर वर्गीकृत किया गया था।

एडिशनल नॉलेज- देश का पहला पेपरलेस बजट इस साल 1 फरवरी को पेश किया गया। वित्त मंत्री ने इसे मेड इन इंडिया टैबलेट से पढ़ा। सांसदों को भी बजट उनके मोबाइल पर मिला। हर साल केंद्रीय बजट के दस्तावेज वित्त मंत्रालय की प्रेस में प्रिंट होते हैं। इसमें करीब 100 कर्मचारी जुड़े होते हैं, जो बजट दस्तावेजों के प्रिंट होने, सील होने और बजट के दिन डिलीवर किए जाने तक करीब 15 दिन साथ रहते हैं। लेकिन इस साल कोरोना महामारी के कारण केंद्रीय बजट के पेपर प्रिंट नहीं हुए। ऐसे में बजट पेपरलेस करने का फैसला किया गया। आजादी के बाद यह पहला मौका था जब बजट के पेपर प्रिंट नहीं हुए और इसकी जगह टैबलेट से बजट पेश किया गया। आप भी पढ़ना चाहें तो यूनियन बजट ऐप से बजट को पढ़ सकते हैं।

एडिशनल नॉलेज- अमेजन के वर्तमान CEO जेफ बेजोस ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद अब जल्द ही अमेजन के नए सीईओ की जिम्मेदारी एंडी जैसी को दी जाएगी। 52 साल के एंडी जैसी साल 1997 में अमेजन से जुड़े थे। एंडी ने ही अमेजन वेब सर्विसेज को शुरू किया और इसे नई ऊंचाई तक पहुंचाया। एंडी जेसी को जेफ बेजोस ने 2016 में AWS CEO की पोस्ट पर प्रमोट किया था। वहीं, अमेजन की बात करें तो इसकी स्थापना 5 जुलाई 1994 में हुई थी और इसका मुख्यालय वॉशिंगटन, अमेरिका में स्थित है।

एडिशनल नॉलेज- भारतीय मूल की अमेरिकी भव्या लाल को अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA का एक्टिंग चीफ ऑफ स्टाफ यानी कार्यकारी प्रमुख नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्पेस एजेंसी में कुछ बदलाव और समीक्षा करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने भव्या को यह अहम जिम्मेदारी दी है। भव्या मूल रूप से स्पेस साइंटिस्ट हैं। वे बाइडेन की ट्रांजिशन टीम में भी रह चुकी हैं। वे 2005 से 2020 तक साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी इंस्टीट्यूट (STPI) के डिफेंस एनालिसिस विंग में मेंबर और रिसर्चर रही हैं। स्पेस रिसर्च के मामले में अमेरिका की बड़ी कंपनी C-STPS LLC में भी भव्या काम कर चुकी हैं। बाद में वे इसकी प्रेसिडेंट भी बनीं। इसके बाद उन्हें व्हाइट हाउस में स्पेस इंटेलिजेंस कमेटी का मेंबर बनाया गया था।

एडिशनल नॉलेज- ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेज ने आत्मनिर्भरता शब्द को साल 2020 का हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर चुना है। इससे पहले साल 2017 में आधार, 2018 में नारी शक्ति और साल 2019 में संविधान को ऑक्सफोर्ड में चुना जा चुका है। साल का शब्द किसी ऐसे शब्द को चुना जाता है, जिससे बीते साल का मूड और लोगों की व्यस्तता झलकती हो और जिसका आने वाले दौर में भी सांस्कृतिक महत्व होता है। आत्मनिर्भरता शब्द का अर्थ और सोच बीते साल अधिकतर भारतीयों की भावना का हिस्सा रहा है।

2020 के अन्य वर्ड ऑफ द ईयर

  • डिक्शनरी. कॉम- पैंडेमिक
  • मैरियम वेैबस्टर- पैंडेमिक
  • कैंब्रिज डिक्शनरी- क्वारैंटाइन
  • कॉलिन्स डिक्शनरी– लॉकडाउन

एडिशनल नॉलेज- जम्मू कश्मीर की रहने वाली 25 साल की आयशा अजीज भारत की सबसे कम उम्र की महिला पायलट बन गई है। 2011 में महज 16 साल की उम्र में ही लाइसेंस पाने के बाद आयशा स्‍टूडेंट पायलट बनी थीं। उसके अगले साल उन्होंने रूस के सोकोल एयरबेस में MIG-29 जेट उड़ाने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया। आयशा जब 16 साल की थी तब से स्कूल में ही ट्रेनिंग लेने लगी थीं और साल 2017 में बॉम्बे फ्लाइंग क्लब से उन्हें कमर्शियल लाइसेंस मिल गया था।

एडिशनल नॉलेज- कैंसर के खतरों के बारे में आम लोगों को जागरूक करने और इसके लक्षण तथा बचाव के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 1933 में इस दिन को मनाने की शुरुआत स्विट्ज़रलैंड में UICC के द्वारा की गई थी। इस साल इस दिवस की थीम ‘I AM and I Will’ रखी गई थी। ये थीम साल 2019 से 2021 तक मतलब 3 साल के लिए रखी गई है, जो इस साल भी कायम है।

एडिशनल नॉलेज- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के नए प्रेसिडेंट चुने गए। शाह ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष नजमुल हसन की जगह ली। ACC की स्थापना 1983 में हुई थी। इस संगठन का मकसद एशिया में क्रिकेट के खेल को विकसित करना है। इसे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से मान्यता प्राप्त है। फिलहाल 25 देश ACC के सदस्य हैं।

ACC ही एशिया कप टूर्नामेंट को ऑर्गेनाइज करवाता है। 2020 में इस टूर्नामेंट को कोरोना की वजह से इस साल जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। पहले यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में होना था। अब इस टूर्नामेंट का बांग्लादेश या श्रीलंका में आयोजन किया जा सकता है।

एडिशनल नॉलेज- जम्मू-कश्मीर में देश का पहला इग्नू कैफे खोला गया है। इस कैफे में बर्फ से बने टेबल लगे हैं, जिसमें ग्राहकों के लिए गर्म भोजन परोसा जाता है। यह लगभग 15 फीट ऊंचा और इसकी गोलाई 26 फीट है। इस कैफे को करीब 2,730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुलमर्ग के स्थानीय होटल संचालक ने बनाया है। बर्फ से बना हुआ यह कैफे पर्यटक और स्थानीय लोगों को खूब लुभा रहा है।

एडिशनल नॉलेज- अंडमान निकोबार में पिछले कुछ दिनों से कोरोनावायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और इसी वजह से हाल ही में अंडमान निकोबार द्वीप में कोरोनावायरस की संख्या शून्य होने के साथ ही यह देश का पहला कोरोनावायरस मुक्त केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। चीन के शहर वुहान से शुरू हुए कोरोनावायरस को SARS COV-2 का नाम दिया गया है, जबकि इस वायरस से फैली बीमारी को कोविड-19 का नाम दिया गया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है, जो बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इसकी स्थापना 1 नवंबर, 1956 को हुई थी और इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है।

एडिशनल नॉलेज- इंडोनेशिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी ‘माउंट मेरापी’ में हाल ही में एक विस्फोट हुआ है। यह ज्वालामुखी माउंट मेरापी पर्वत पर स्थित है, जिसे इंडोनेशिया में सबसे सक्रिय ज्वालामुखी माना जाता है। वहीं, विश्व का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी अमेरिका, हवाई द्वीप पर स्थित कीलामू है। जबकि विश्व का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी पर्वत माउंट कोटोपैक्सी है और स्ट्राम्बोली ज्वालामुखी को भूमध्य सागर का प्रकाश स्तंभ कहा जाता है।

एडिशनल नॉलेज- भारतीय संविधान में बजट शब्द की जगह एनुअल फाइनेंशियल स्टेटमेंट और वार्षिक वित्तीय वितरण का इस्तेमाल किया गया है। बजट शब्द लैटिन शब्द बुल्गा से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है चमड़े का थैला। इसके बाद यह शब्द फ्रांस की भाषा में बोऊगेट बना। इसके बाद थोड़े से अपभ्रंश के बाद अंग्रेजी में यह शब्द बोगेट या बोजेट बना। बाद में यही शब्द बजट बन गया। स्वतंत्र भारत का पहला बजट वित्त मंत्री आर के षणमुखम चेट्‍टी ने 26 नवंबर 1947 को पेश किया था। जबकि, गणतंत्र भारत का पहला बजट 28 फरवरी 1950 को जॉन मथाई ने पेश किया था।

यह भी पढ़ें-

भास्कर एजुकेशन:कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो जरूर पढ़ें जीके और करंट अफेयर्स से जुड़े ये सवाल

भास्कर नॉलेज:क्या है e-EPIC जिसे हाल ही में चुनाव आयोग ने किया है लागू , पढ़ें इस हफ्ते के फुल फॉर्म और उससे जुड़ी जरूरी बातें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

bpsc released 66th joint preliminary exam admit card, Aurangad Center's postpone examination again | औरंगाबाद सेंटर पर कैंसिल हुई थी 27 दिसंबर की 66वीं प्रारंभिक परीक्षा, अब 14 फरवरी को पटना में होगी

Sun Feb 7 , 2021
Hindi News Local Bihar Bpsc Released 66th Joint Preliminary Exam Admit Card, Aurangad Center’s Postpone Examination Again Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप पटना10 घंटे पहले कॉपी लिंक बिहार लोक सेवा आयोग BPSC ने 66वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा के अभ्यर्थियों का […]

You May Like