- Hindi News
- Career
- NIFT 2020| National Institute Of Fashion Technology Relaesed The Answer Key Of NIFT Entrance Exam, Candidates Can Raise Objections Till 20 February
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
3 मिनट पहले
-
कॉपी लिंक

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) ने NIFT एंट्रेंस एग्जाम की “आंसर की’ जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट nift.ac.in के जरिए आंसर की देख सकते हैं। देशभर के फैशन इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए यह परीक्षा 14 फरवरी को हुई थी।
20 फरवरी तक दर्ज करें आपत्ति
जारी ‘आंसर की’ के किसी भी आंसर पर आपत्ति होने पर कैंडिडेट्स इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। कैंडिडेट्स 20 फरवरी तक सुबह 10 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स अपने रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए भी कैंडिडेट्स अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर की-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nift.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘NIFT आंसर की’ की लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई डीटेल्स दर्ज करने के बाद आंसर की ओपन हो जाएगी।
- आप अपनी आंसर की को डाउनलोड करने के साथ ही प्रिंट ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें-