- Hindi News
- Career
- SSBO Sarkari Naukri | Lecturer Recruitment 2021: 972 Vacancies For Lecturer Posts, State Selection Board, Odisha Notification For Details Like Eligibility, How To Apply
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ओडिशा राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड (SSB) ने राज्य में लेक्चरर के 972 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस आज यानी 22 मार्च से शुरू हो चुकी है। इच्छुक कैंडिडेट्स 21 अप्रैल तक ऑफिशियल वेबसाइट ssbodisha.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या- 972 पद
पद | संख्या |
अंग्रेजी | 159 |
राजनीति विज्ञान | 135 |
कॉमर्स | 134 |
इकोनॉमिक्स | 78 |
दर्शनशास्त्र | 73 |
जूलॉजी | 61 |
रसायन विज्ञान | 60 |
एजुकेशन | 51 |
बॉटनी | 49 |
गणित | 42 |
भौतिकी | 42 |
संस्कृत | 20 |
समाजशास्त्र | 15 |
जरूरी तारीखें
- आवेदन शुरू होने की तारीख- 22 मार्च
- आवेदन की आखिरी तारीख- 21 मार्च
योग्यता
इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 फीसदी मार्क्स के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से मास्टर डिग्री होना चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आयु सीमा (1 जनवरी 2021)
इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 42 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए.
एप्लीकेशन फीस
- जनरल/ अनरिजर्व- 500 रुपए
- रिजर्व कैटेगरी- 200 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, करियर और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।